UP Police Constable Exam 2026: जून में यूपी कांस्टेबल परीक्षा, 2 पालियों में होगी, देखें पूरा शेड्यूल, 32,679 पदों पर होना है भर्ती

UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी।
UP Police Constable Exam 2026: जून में यूपी कांस्टेबल परीक्षा, 2 पालियों में होगी, देखें पूरा शेड्यूल, 32,679 पदों पर होना है भर्ती

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जून महीने में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र (Exam City) की जानकारी परीक्षा शुरू होने से लगभग 10-12 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 28.85 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। इस भर्ती के माध्यम से 32,679 पदों को भरा जाएगा। अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

UPPRPB UP Police Constable Exam 2026: महत्वपूर्ण बिंदु

  • ​परीक्षा ​तारीख: परीक्षा कुल 3 दिनों तक चलेगी ।8 जून 2026 (सोमवार), ​9 जून 2026 (मंगलवार), ​10 जून 2026 (बुधवार)
  • परीक्षा समय: प्रतिदिन दो पालियों (Shifts) में परीक्षा आयोजित की जाएगी। यानी कुल मिलाकर 6 शिफ्टों में यह परीक्षा पूरी होगी।प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) का समय मिलेगा।
  • ​परीक्षा मोड: यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR Sheet आधारित) होगी।
  • ​कुल पद: इस भर्ती के माध्यम से सिविल पुलिस, पीएसी (PAC), विशेष सुरक्षा बल (SSF), जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी होगी। पहला लिखित परीक्षा, इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एंव मानसिक योग्तया, मानसिक अभिरूचि, बुद्धिलब्धि एंव तार्किक क्षमता से 150 सवाल पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों के कुल अंक 300 है। परीक्षा की समयावधि 2 घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में पास करने वालों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (DV&PST) के लिए बुलाया जाएगा।
  • कितनी मिलेगी सैलरी: चयनित होने पर उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 से 69100 रुपये, पे स्तर-3 का वेतन दिया जाएगा।
  • ​आयु सीमा में छूट: सरकार ने सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews