UPPSC Vacancy: 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 40 साल, 2 जनवरी तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

परीक्षा और साक्षात्कार में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 9ए या लेवल 10 के वेतनमान पर वेतन मिलेगा।
sarkari naukari 2026

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आयोग ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के इंजीनियरिंग, तकनीकी, वास्तुकला और गैर-इंजीनियरिंग विषयों के लिए 513 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है । इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 2 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2026 है।

UPPSC Recruitment 2025

कुल पद: 513

आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।उम्र की गिनती 01 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: इंजीनियरिंग और तकनीकी के लिए इन विषयों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में प्रथम श्रेणी की बीई/बी.टेक/बीएस डिग्री होनी चाहिए। अगर उम्मीदवार इंजीनियरिंग से नहीं हैं, तो उनके पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। गैर-इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के लिए गैर-इंजीनियरिंग विषयों (जैसे भौतिकी, रसायन, गणित, अंग्रेजी आदि) के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी की मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। आर्किटेक्चर के लिए बी.आर्क या वास्तुकला/संबंधित क्षेत्र में 4 साल की प्रथम श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 225 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 105 रुपये है, दिव्यांगजन (PWD) के लिए 25 रुपये और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 105 रुपये निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया : परीक्षा और साक्षात्कार में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्त किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन, तथा उनके चुने हुए विषय से संबंधित एक विषय-विशिष्ट पेपर। परीक्षा में कुल 250 प्रश्न होंगे और कुल अंक 750 होंगे। गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन लागू होगा।

सैलरी: 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 9ए या लेवल 10 के वेतनमान पर वेतन मिलेगा, जिसमें अतिरिक्त भत्तों को छोड़कर प्रारंभिक वेतन 56,100 रुपये से 57,700 रुपये तक होगा।

UPPSC :ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • Notifications/Advertisement सेक्शन में Technical Education Department UP,- Examination के लिंक पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • लेक्चरर मैकेनिकल इंजीनयिरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग,
  • पेंट टेक्नोलॉजी, लेक्चरर फुटवेयर, लेदर टेक्नोलॉजी आदि आपको जिस भी पोस्ट पर अप्लाई करना है, उसे सामने Authenticate With OTR के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Authenticate with OTR Server के लिंक पर क्लिक करके अपना ओटीआर नंबर भर दें।
  • मोबाइल नंबर, मेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

https://uppsc.up.nic.in/OuterPages/View_Enclosure.aspx?ID=748&flag=E&FID=918

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews