
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट (UPSC CAPF 2025) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। बता दें एग्जाम का आयोजन देशभर के अलग-अलग शहरों में 3 अगस्त को आयोजित होगी।
प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। आवंटित परीक्षा केंद्र पर इसे सत्यापित करवाने के बाद ही शामिल होने की अनुमति होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषय, समय, परीक्षा केंद्र, तारीख इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी। इसलिए इसे सुरक्षित रखने की सलाह दी है। कोई बदलाव भी न करें। दिए गए दिशानिर्देशों का पालन भी करें। यदि इसे डाउनलोड करते समय कोई विसंगति या समस्या होती है, तो कैंडीडेट्स तुरंत soe23-upsc@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर यूपीएससी सीएपीएफ (ACs) एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। गाइडलाइंस को पढ़ें और स्वीकार करें।
- फिर 11 डिजिट का रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर ई-एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में कैंडीडेट्स इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख जरूर रख लें।
यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड
जरूर रखें इन बातों का ख्याल
- एडमिट कार्ड में फोटोग्राफ को अच्छे से चेक करें यदि फोटो क्लियर नहीं है, तो एग्जाम के दिन दो पासपोर्ट साइज़ फोटो और वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जरुर जाएँ।
- यह भी चेक करें कि एडमिट कार्ड में नाम, फोटोग्राफ और क्यूआर कोड सही हो। गलती होने पर यूपीएससी से संपर्क करें।
- ई-प्रवेश के सुरक्षा की जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी। ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति इसका इस्तेमाल न करें।
दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
3 अगस्त रविवार को यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। 30 मिनट पहले एग्जाम हॉल में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली में जनरल एबिलिटी एंड इंटेलिजेंस (ऑब्जेक्टिव) विषय होगा। दूसरी पाली में जनरल स्टडीज, निबंध और कंप्रीहेंशन विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

