UPSC CMS 2024: बड़ी खबर, यूपीएससी सीएमएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, देखें स्टेप्स

यूपीएससी सीएमएस का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार बिना लॉग इन किए परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSC CMS 2024

UPSC CMS 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (कम्बाइन्ड मेडिकल सर्विसेज़ एग्जाम) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। 15 दिनों में स्कोरकार्ड भी उपलब्ध हो सकता है।

यूपीएससी ने नियुक्ति के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों को शामिल है, जिन्हें दो अलग-अलग कैटेगरी में सेवा/पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित  किया गया है। 14 जुलाई को यूपीएससी सीएमएस लिखित परीक्षा (भाग-1) का आयोजन किया गया था। वहीं सितंबर से नवंबर के बीच पर्सनैलिटी टेस्ट (भाग- 2) का आयोजन किया गया था।

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन (UPSC CMS Final Result)

कैटेगरी-1 में 165 उम्मीदवारों और कैटेगरी- 2 में 600 उम्मीदवारों नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। कैटेगरी-1 में उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स उप-संवर्ग के चिकित्सा अधिकारी ग्रेड पद पर होगी।  कैटिगरी 2 में शामिल उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में जनरल ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी और दिल्ली नगर में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफीसर ग्रेड 2 पदों पर होगी।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट (How to Check Result) 

  • सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • “What’s New” सेक्शन में यूपीएससी सीएमएस फाइनल रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पीडीएफ़ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews