
देशभर के विभिन्न शहरों में 20 जुलाई 2025 को यूपीएससी कम्बाइन्ड मेडिकल सर्विस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ-साथ गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है। जिसका पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी, कैंडीडेट का नाम, रोल नम्बर, परीक्षा की तिथि व समय और जरूरी दिशा-निर्देश उपलब्ध होता है।
यूपीएससी सीएमएस एग्जाम में दो चरण शामिल होते हैं- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हो पाएंगे। अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा। इस साल कुल 705 पदों पर भर्ती होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न सरकारी विभागों में मेडिकल ऑफिसर पदों पर होगी।
क्या करें और क्या नहीं? (UPSC CMS 2025)
- यूपीएससी सीएमसी परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगी। सभी उम्मीदवार 30 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री कर सकते हैं। इसके बाद एंट्री बंद हो जाएगी।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड के प्रिंटेड कॉपी, एक वैलिड फोटो आईडी (आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस), 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, पेंसिल और एक ब्लैक बॉय पॉइंट ले जा सकते हैं।
- सामान्य घड़ी पहनने की अनुमति भी होगी।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर पेजर और अन्य संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- किताब, नोट्स, लिखित सामग्री, बैग, कैलकुलेटर, पेजर और उन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी प्रतिबंध होगा।
- मेटल एसेसरीज और भारी गहने पहनने की अनुमति भी नहीं होगी।
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा पैटर्न
- यूपीएससी सीएमएस परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 जनरल मेडिसिन और बाल रोग का होगा। वहीं पेपर-2 सर्जरी, निवारक एवं सामाजिक चिकित्सा, स्त्री रोग एवं प्रस्तुति और अन्य मेडिकल विषयों के लिए होता है।
- पेपर-1 कुल 250 अंक का होगा। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। जनरल मेडिसिन के 96 और बाल रोग के 24 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 120 होगी।
- पेपर-2 में तीन सेक्शन शामिल होंगे। सर्जरी सर्जरी, निवारक एवं सामाजिक चिकित्सा, स्त्री रोग एवं प्रस्तुति से जुड़े 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्न 120 होंगे। कुल अंक 250 होंगे। इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

