
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस एग्जामिनेशन का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, परीक्षा का साल और अन्य जानकारी विस्तार में उपलब्ध होती है। प्रवेश पत्र के फिजिकल कॉपी के साथ उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसे सुरक्षित रखने की सलाह योग ने उम्मीदवारों को दी है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच किया जाएगा। कुल 8 पेपर्स होंगे। पहले दिन निबंध लेखन यानी पेपर-1 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर “सिविल सर्विसेज मेंस एग्जामिनेशन 2025 ई-एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जरूरी गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ें। रजिस्ट्रेशन
- रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके जमा करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें। दी गई जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
यूपीएससी सीएसई मेंस एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवारों को यूपीएससी ने दी ये सलाह
- आयोग ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम हॉल में प्रत्येक सेशन में एंट्री के लिए उम्मीदवार के पास ई-प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट और मूल फोटो पहचान पत्र होना जरूरी है। इसकी जानकारी एडमिट कार्ड में भी दी गई है।
- फाइनल रिजल्ट घोषित होने तक इसे सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया गया है। यदि इसकी सुरक्षा के जिम्मेदारी भी कैंडीडेट्स की होगी। यदि कोई अन्य व्यक्ति इसका इस्तेमाल करता है तो यह प्रमाणित करने का दायित्व भी अभ्यर्थियों का होगा।
- एडमिट कार्ड की सावधानीपूर्वक जाँच करने की सलाह भी यूपीएससी ने दी है। किसी प्रकार की भी विसंगति होने पर तत्काल ईमेल आईडी csm-upsc@nic.in के जरिए आयोग को इसकी जानकारी देने को भी कहा है।
- उम्मीदवार का फोटो एडमिट कार्ड में स्पष्ट नहीं है या फिर फोटो पर नाम और फोटो और तारीख अंकित नहीं है। तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवार नाम और फोटो नाम और तारीख के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और आप पहचान पत्र एडमिट कार्ड के साथ लेकर उपस्थित हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

