UPSC Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्ती

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने भर्ती (UPSC Recruitment 2022) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। असिस्टेंट डायरेक्टर बैंकिंग, असिस्टेंट डायरेक्टर कोस्ट, मास्टर इन हिन्दी, असिस्टेंट रेजिस्टर्ड जनरल, साइन्टिस्ट ‘B’ समेत अन्य कई पदों पर पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2022 तक जारी रहेगी। कुल वैकेंसी की संख्या 50 हैं।

यह भी पढ़े… बासी चावल में पाएं जाते हैं अनेक गुण, जो सेहत के लिए होता है गुड, जाने इसके फायदे  

उम्मीदवार 2 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रेजिस्ट्रैशन करने की जरूरत होगी। अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता, योग्यता, सैलरी और आयु सीमा भी अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को UPSC के ऑफिशियल वेबसाईट से मिल जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट https://upsconline.nic.in/ora/VacancyNoticePub.php पर विज़िट कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
  • आवेदन करने से पहले प्रचार के डीटेल को अच्छे से पढ़े।
  • फिर NEW Regisration पर क्लिक करें, यदि आप पहले से पंजीकृत हैं तो लोग इन पर क्लिक करें।
  • फिर Apply Now पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालें और आवेदन करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews