सरकारी नौकरी: फीमेल हेल्थ वर्कर के 5272 पदों पर निकली भर्ती, 25 रुपये फीस, 27 नवंबर तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल 

UPSSSC ANM ने फीमेल हेल्थ वर्कर के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। 27 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी।
government jobs

UPSSSC ANM Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फीमेल हेल्थ वर्कर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। जिसके मुताबिक एप्लीकेशन प्रोसेस 27 नवंबर तक जारी रहेगा। इच्छुक महिलएं ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 5, 272 है। जिसमें से जनरल के लिए 2999, ओबीसी ने लिए 1559, ईडब्ल्यूएस के लिए 489, एससी के लिए 435 और एसटी के लिए 390 पद रिजर्व हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन? (Female Health Worker Vacancy) 

उम्मीदवार का 12वीं पास होगा अनिवार्य है। साथ ही एएनएम सर्टिफिकेट और यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोरकार्ड भी होना चाहिए। यूपी नर्सिंग काउन्सिल में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Selection Process and Salary)

उम्मीदवारों का चयन यूपीपीईटी 2023 के प्राप्त अंकों पर तैयार की गई शॉर्टलिस्ट और मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। लेवल-3 वेतनमान के तहत कम से कम 21,700 रुपये और अधिकतम 69,100 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन (Steps to apply) 

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “UPSSSC Female Health Worker” के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें लॉग इं करें। जरूरी जानकारी को दर्ज करें। सही साइज़ और फॉर्मेट में दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ में आप आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews