UPSSSC Recruitment : 7000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 28 जनवरी तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा-पात्रता और डिटेल्स

UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 7000 से ज्यादा लेखपाल के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
government job 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 7994 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से जारी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन के अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 रखी गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों का यूपी पीईटी की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2025-26 details

भर्ती का नाम: लेखपाल

कुल पद: 7994

पदों का विवरण:

  • जनरल: 3,205 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 1,679 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 160 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 2,158 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 792 पद

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

​योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए यूपी पीईटी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क: ₹25 (सभी वर्गों के लिए)

चयन प्रक्रिया: पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप), दस्तावेज सत्यापन

जरूरी दस्तावेज:

  • 12वीं की मार्कशीट
  • पीईटी स्कोरकार्ड
  • ओबीसी सर्टिफिकेट (यदि आरक्षण चाहिए)
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • एससी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • एसटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • एक्स सर्विसमैन (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • अधिमानी अर्हता भरते हैं तो एनसीसी सर्टिफिकेट/प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो साल का सर्टिफिकेट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 16 दिसंबर 2025
  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 29 दिसंबर 2025
  • आवेदन अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026
  • फॉर्म सुधार और शुल्क संशोधन की तिथि: 4 फरवरी 2026
  • परीक्षा तारीख: जल्द घोषित की जाएगी।

UPSSSC Recruitment Notification 2026

UPSSSC Link

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews