Vyapam Exam 2026 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, अप्रैल से दिसंबर के बीच होंगी ये परीक्षाएं, एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें डिटेल्स

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2026 में विभिन्न प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए व्यापम ने संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है।
cg vyapam

CG Vyapam Exam 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छग व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने वर्ष 2026 के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में अप्रैल 2026 से दिसंबर 2026 तक 31 से अधिक परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की गई है। इसमें तकनीकी शिक्षा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कृषि, उच्च न्यायालय, गृह पुलिस, नगर सेना, जल संसधान, नगर सेना, संयुक्त भर्ती परीक्षा समेत कई परीक्षाएं शामिल है।इसके अलावा कैलेंडर में पीपीटी और पीईटी/पीपीटी/पीवीपीटि , प्री डीएलएड, प्री बीए. और एमएससी नर्सिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं की तिथि भी शामिल है।

अप्रैल से दिसंबर 2026 के बीच होंगे ये भर्ती व प्रवेश परीक्षाएं

  • पीपीटी और पीईटी/पीपीटी/पीवीपीटि जैसी परीक्षाएं मई और जून में होंगी।
  • प्री डीएलएड, प्री बीएड और एमएससी नर्सिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं 4 व 11 जून और 14 मई 2026 को होंगी।
  • अप्रैल में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की फार्मेसिस्ट ग्रेड -2 और तकनीकी शिक्षा की पीईटी के लिए परीक्षाएं 12 अप्रैल और 14 मई को होंगी।
  • जल संसाधन विभाग में अनुदेशक (सिविल) पद के लिए परीक्षा 02 अगस्त 2026 को प्रस्तावित
  • गृह (पुलिस) विभाग में सहायक उप निरीक्षक (एम) के लिए 12 जुलाई 2026 को संभावित परीक्षा ।
  • नगर सेना के लिए फायरमैन और स्टोरकीपर की परीक्षाएं क्रमशः 19 जुलाई और 25 अक्टूबर को
  • विधि विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण, पर्यावरण संरक्षण मंडल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और संयुक्त भर्ती परीक्षा के तहत होने वाली सहायक ग्रेड -3 की परीक्षाएं सितंबर, नवंबर और दिसंबर 2026।
  • उच्च शिक्षा विभाग के लिए राज्य पात्रता परीक्षा 04 अक्टूबर 2026
  • संयुक्त भर्ती परीक्षा के तहत स्टेनोग्राफर की परीक्षा 13 दिसंबर 2026

महिला व बाल विकास विभाग में भर्ती आवेदन 28 अक्टूबर तक

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लोहित्र मिशन वर्तिका योजना के क्रियान्वयन तथा अनुमोदित पदों की पूर्ति के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के काउंसलर एवं केस वर्कर के संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों से 14 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग जिला नारायणपुर में जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर एवं वेबसाईट www.narayanpur.gov.in एवं www.cgstate.gov.in पर देखी जा सकती है।

अमीन, केमिस्ट, अनुवादक और मुद्रण कर्मी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • व्यापम ने जल संसाधन विभाग के बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से अमीन पद के लिए 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। अमीन का कार्य राजस्व विभाग के पटवारी जैसे कार्य होता है जो जल संसाधन विभाग के नाप जोख आदि का विवरण तैयार करते हैं। व्यापम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर में अनुवादक के लिए 21 अक्टूबर और रसायन के साथ बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के केमिस्ट पद के लिए 22 अक्टूबर तक की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।
  • व्यापम ने संचालक मुद्रण तथा लेखन सामग्री रायपुर के कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर, फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन ऑपरेटर, सिंगल कलर सीटफेड ऑपरेटर, ट्रेसर, रिटेचर, पेस्टर और जूनियर रीडर के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक आमंत्रित किया है।

आंगनबाड़ी सहायिका रिक्त पद भर्ती हेतु 22 अक्टूबर तक आवेदन

बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर आवेदन पत्र 22 अक्टूबर 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम मानिकप्रकाशपुर के आंगनबाड़ी केंन्द्र मानिकप्रकाशपुर एक में सहायिका के पद पर भर्ती की जानी है। इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आयु सीमा आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वे अपना आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) से प्राप्त कर निर्धारित अंतिम तिथि तक परियोजना कार्यालय (ग्रामीण) में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/a9dd0f23-0588-452e-a31c-7a56625db6cb_3161.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews