Vyapam Recruitment 2022: 400 पदों पर होगी भर्ती, 8 मई को होगी परीक्षा, जानें नियम

epfo recruitment

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। Vyapam Recruitment 2022. छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए काम की खबर है। जल संसाधन विभाग ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (Chhattisgarh Professional Examination Board) के माध्यम से करीब 400 पदों पर सिविल इंजीनियर की भर्ती होने जा रही है।इस भर्ती के लिए आवेदन और त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 10 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, अब  8 मई 2022 को इसकी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. Vyapam: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, मई-जून में होंगी ये 8 परीक्षाएं, संभावित तिथि घोषित

परीक्षा से पहले उम्मीदवार व्यापम की बेवसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते है।खास बात ये है कि इन पदों पर सीधी भर्ती होगी।जल संसाधन विभाग में नौकरी के लिए छत्तीसगढ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इन पदों पर भर्ती के लिए सिविल इंजीनयरिंग की डिग्री होनी जरूरी है।

यह भी पढ़े.. IMD Alert: फिर बदलेगा मौसम, 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर भारत में लू का अलर्ट

वही छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (Chhattisgarh Professional Examination Board) द्वारा 301 पटवारियों की भर्ती के लिए 24 अप्रैल को परीक्षा ली जाएगी।परीक्षा के लिए सभी जिलों में पटवारी परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं, इसमें लगभग 50000 से अधिक परीक्षार्थी पटवारी की परीक्षा देंगे।भर्ती को लेकर सारी जानकारियां नीचे दी गई है, एक बार उम्मीदवार सब चेक कर लें। उम्मीदवार CGPEB की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते है।

Vyapam Recruitment 2022

कुल पद -400

पदों का विवरण- 

  • उप अभियंता सिविल बैकलॉग के लिए 18 पद।
  • उप अभियंता सिविल नियमित पद 382 पद ।

आयु सीमा-उम्मीदवार का न्यूनतम न्यूनतम आयु 18 साल तथा अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

योग्यता- भारत में किसी विधि द्वारा स्थापित किसी यूनिवर्सिटी से 12वीं / इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन अवश्य देखें।

चयन प्रक्रिया- विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन या साक्षात्कार आयोजन कर किया जाएगा।उपरोक्त प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

वेतनमान- 35400 से 112400 सातवें वेतनमान (7th Pay Commission) के तहत।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

परीक्षा डेट-8 मई 2022 को प्रदेश के संभाग मुख्यालयों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर में होगी।

परीक्षा से जुड़ी जानकारी

  • ऑनलाइन आवेदन की तिथि – 14 मार्च 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 7 अप्रैल 2022
  • त्रुटि सुधार – 8 से 10 अप्रैल 2022 तक
  • परीक्षा की तिथि – 8 मई 2022
  • परीक्षा का समय – 10 बजे से 1.15 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र – प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में

Patwari Recruitment 2022

  • कुल पद- 301
  • आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
  • शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंक के साथ बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए एक सालका डिप्लोमा, प्रोग्रामिंग, सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास प्रति घंटे 5000 की डिप्रेशन की डेटा एंट्री स्पीड होनी चाहिए।
  • वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान स्तर 6 के अनुसार होगा। चयन के बाद विभागीय कार्य के लिए एक वर्ष का प्रशिक्षण होगा। बोर्ड को रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन करने का भी अधिकार है।
  • चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। स्किल टेस्ट के लिए कुल वैकेंसीज की संख्या से तीन गुना कैंडिडेट्स को आमंत्रित किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें ही स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • परीक्षा पैटर्न- परीक्षा पैटर्न के संदर्भ में, 150 अंकों के लिए 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से 1/4 अंक काट लिए जाएंगे।
  • परीक्षा डेट-24 अप्रैल 2022

नई महत्वपूर्ण तिथियां

  • परीक्षा तिथि: 24 अप्रैल 2022
  • परीक्षा रिजल्ट: दिसंबर 2022 (अपेक्षित)
  • परीक्षा केंद्र: 28 जिलों में
  • नौकरी स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़ (भारत)
  • शिक्षा योग्यता: स्नातक
  • कार्य क्षेत्र: राजस्व और प्रशासनिक विभाग
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews