WCL ने निकाली 444 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पात्रता, फीस और वेतन 

डब्ल्यूसीएल ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन पोर्टल जल्द ही एक्टिव होगा। इससे पहले पात्रता, वेतन और अन्य जानकारी होनी चाहिए। 
WCL Recruitment 2026

मिनी रत्न कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने माइनिंग सिरदार और असिस्टेंट फॉरमैन पदों पर भर्ती (WCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://westerncoal.in/hi पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 है। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या को 444 है। जिसमें से माइनिंग सिरदार के लिए 220 और असिस्टेंट फॉरमैन (ट्रेनी) के लिए 224 पद खाली हैं। जनरल के लिए 192, ईडब्ल्यूएस के लिए 44, एससी के लिए 50, एसटी के लिए 67, ओबीसी एनसीएल के लिए 91 पद रिजर्व किए गए हैं। एक्स सर्विसमैन के लिए 44 और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 9 पद खाली हैं।

फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/PwBD/एक्स सर्विसमैन/ डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स को फीस शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

माइनिंग सिरदार पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास माइनिंग सिरदार सर्टिफिकेट, गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और फर्स्ट ऐड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा अंडरग्राउंड माइन्स में 3 वर्ष काम का अनुभव होना भी अनिवार्य है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है, वे  भी आवेदन कर सकते हैं। उनके पास वैलिड ओवरमैन कॉम्पिटेंसी सर्टिफिकेट, गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट, फर्स्ट ऐड सर्टिफिकेट होना चाहिए। असिस्टेंट फॉरमैन पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 विरक्षीय डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं। उनके पास इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और PwBD (जनरल) को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया जानें 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें दो भाग शामिल होंगे। पार्ट 1 जनरल एप्टीट्यूड से संबंधित होगा। प्रश्नों की संख्या 20 होगी। वहीं पार्ट 2 टेक्निकल विषय से संबंधित होगा। इसमें कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से कोई एक ही सही होगा। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं होगा। इंग्लिश और हिंदी दो भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कितना वेतन मिलेगा?

नियुक्ति के बाद नेशनल कोल बेस्ड एग्रीमेंट के तहत बेसिक पे 47,330 रुपये प्रतिमाह होगा। माइनिंग सिरदार के लिए प्रोबेशन पीरियड 6 महीने का होगा। जबकि असिस्टेंट फॉरमैन (ट्रेनी) के लिए ट्रेनिंग की अवधि 2 साल होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, अटेंडेंस बोनस, विशेष भत्ता, HRA, ट्रांसपोर्ट सब्सिडी, मेडिकल फैसिलिटी इत्यादि सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews