कटनी- महंगाई के मुद्दे पर नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कटनी- महंगाई के मुद्दे पर नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कटनी, अभिषेक दुबे। पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कटनी और प्रभारी करण सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। गोटेगांव प्रभार क्षेत्र मे आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों के चयन हेतु गोटेगांव में रिपटा में बैठक का आयोजन हुआ। यहां कहा गया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस महंगाई के मुद्दे के साथ जनता के बीच जाएगी।

ये भी देखिये – ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी करण सिंह चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का साधुवाद करते हुए कहा कि आप सब की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि पिछले नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मालती मुकेश बिलवाल को प्रचंड बहुमत देकर गोटेगांव नगर पालिका का अध्यक्ष निर्वाचित कराया था। उन्होने कहा कि आप सब की सक्रियता एवं लगन से ही नर्मदा प्रसाद प्रजापति इस क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव जीतकर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बने एवं प्रदेश के लोकप्रिय नेता है। कारण सिंह चौहान ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा है कि हम सब श्री राम भक्त हैं, नगरोउदय कार्यक्रम जनता के साथ छलावा है। भाजपा श्री राम के सहारे राजनीति चमकाना चाहती है केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में घरेलू गैस खाने के तेल पेट्रोल एवं डीजल सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं में बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई के मुद्दे मे कांग्रेस के शानदार कार्यकर्ताओं की अगुवाई में आगामी गोटेगांव नगर पालिक चुनाव लड़ेंगे।

इस अवसर पर प्रभारी महोदय के साथ पहुंचे कटनी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कछवाहा सहित गोटेगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारका सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष तरवर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेश बिलवाल, सरदार सिंह राजपूत,अरशद मोहम्मद खान,अरविंद सिंह पटेल, सत्य प्रकाशजी, पूर्व पार्षद खेमचंद जी दासवानी, लखन बिलावर, मीनू राजपूत, अंकित राजपूत, दशरथ सिंह, संजू चौहान, कलावती दीनू छिरा , दशरथ सिंह, मयंक छिरा, आशीष कनेरिया, देवेंद्र सिंह, कैलाश रजक उमाशंकर बिलैया, विमल बभैया, सुमित राय, हदारका सिंह राजपूत रूपल साहू गंगाराम, राम जी ठाकुर सेख रज्जाक इत्यादि वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews