Astrology :- आपकी नाक बताती है आपके व्यक्तित्व का हाल, जाने आगे …

Astrology :- आपकी नाक बताती है आपके व्यक्तित्व का हाल, जाने आगे …

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इंसान के शरीर के अंग इंसान के शरीर के सभी अंगों की बनावट उसके व्यक्तित्व का उल्लेख करती है। क्या आपको पता है? एक व्यक्ति की नाक उसके व्यवहार को बताती है। जिनकी नाक चपटी होती है,  उनके लिए सूरज और चांद दोनों ही शुभ होते हैं। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और उन्हें बार-बार हारना पसंद नहीं होता ऐसे लोग बहुत तेज तरार और अपने सफलता के लिए काफी ईमानदार होते हैं।

यह भी पढ़े … माथे पर बिंदी लगाने के क्या-क्या फायदे हैं, जानें

चौड़ी नाक वाले लोग वाले लोगों के जीवन में काफी  संघर्षों से भरा  होता है, ऐसे लोग अपने जीवन में सफलता और सही पहचान पाने के लिए धैर्य को अपनाते हैं। ऐसे लोग काफी गुस्सैल मिजाज के होते हैं और अपने मस्तिष्क को काबू में नहीं रख पाते । तो वही तोता नाक वाले लोग अपने काम को लेकर काफी प्रतियोगिता करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोग बहुत जल्द दूसरे को अपनी और आकर्षित कर लेते हैं और अपने काम को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। पतली और तीखी नाक वाले लोग समय के साथ बदलते हैं और किसी भी हालात में अपना जीवन यापन करने की क्षमता रखते हैं।

यह भी पढ़े … Indian Post Recruitment :- भारतीय डाक विभाग दे रहा है दसवीं पास युवाओं को नौकरी का मौका, जाने कैसे करें आवेदन ..

सीढ़ी से पीछे और गोल नाक से आगे की ओर टूटने वाले नाक के आकार को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इस प्रकार के व्यक्ति को काम में अधिक सफलता मिलती है, कड़ी मेहनत कर सकते हैं, और जीवन में बहुत आगे जाते हैं। पीछे से ठीक और गोल और सामने से बड़े नाक वाले व्यक्ति सक्षम होते हैं, वे अपनी सीमा में रहकर काम करते हैं, अन्य चीजों का कोई महत्व उनके लिए नहीं होता, उन्हें दूसरों के सिद्धांतों को अपनाने में कठिनाई होती है। वे अपनी सोच के अनुसार काम करना पसंद होता है और बुद्धिमान होते  हैं। यदि इस प्रकार के व्यक्ति अपने नियमों के हिसाब से काम  करते हैं , तो उनके जीवन में कभी भी तनाव नहीं होता है। नाक के दाहिनी ओर पुरुषों के लिए और विपरीत दिशा में लड़कियों के लिए एक तिल अच्छा हो सकता है। बता दें कि, जिन लोगों की नाक के बीच में तिल होता है उनके जीवन में धन की कमी नहीं होती।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews