Kiwi से मिलगी चमकती दमकती त्वचा, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

Kiwi से मिलगी चमकती दमकती त्वचा, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। अंगूर, तरबूज, केला और पपीता जैसे फलों से आपने कई बार फ्रूट फेशियल किया होगा।  कभी कीवी (Kiwi) को इस काम के लिए ट्राई करके देखा है, शायद नहीं।  उसकी वजह है कि कीवी जैसा फल बीते कुछ सालों में ही प्रचलन में आया है। अभी भी ये हर घर में नहीं खाया जाता, ऐसे में इससे फेशियल के बारे में या किसी अन्य तरीके से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने वाला मान लेना ही मुश्किल है, पर, अगर आप कीवी के स्वाद के शौकीन हैं तो एक बार कीवी से चेहरे की देखभाल करके भी जरूर देखिए।  खट्टे मीठे और गले को तर कर देने वाला कीवी चेहरे पर लगने के बाद भी बहुत शानदार रिजल्ट देता है।

डेड स्किन हटाए

कीवी के छिलके डेड स्किन हटाने में कारगर हैं, कीवी को छीलकर खाते समय उसके छिलके जरूर संभाल कर रख लें।  कीवी के छिलकों से चेहरे की मसाज करें, इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टी डेड स्किन को रिमूव कर चेहरे को चमकाती है.

फ्रेशनेस के लिए

आप दिन भर ऐसा कोई काम करते हैं जिससे बहुत ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं तो ये थेरेपी आपके काम की है। आपके काम का स्ट्रेस आपके चेहरे पर भी नजर आता है, इससे निपटने के लिए कीवी क्यूब्स तैयार करें।  कीवी के जूस को आईस ट्रे में डालकर जमा लें। रात को सोने से पहले कीवी के बर्फ से चेहरे की मसाज करें।  सुबह तक आपकी त्वचा नई ताजगी के साथ जगमगाएगी।

ये भी पढ़ें – Realme 9 Pro+ Free Fire इस दिन होगा लॉन्च! जाने स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फेस मास्क

कीवी का फेसमास्क भी स्किन के लिए फायदेमंद है।  कीवी की पल्प का मास्क बनाकर आप चेहरे पर लगा कर रख सकते हैं।  अगर आपकी ड्राई स्किन है तो कीवी के साथ आर्गन ऑयल मिला लें। अगर स्किन ऑयली है तो सीधी कीवी ही अप्लाई करें। सामान्य त्वचा वाले कीवी को शहद के साथ मिक्स कर लगा सकते हैं, दस मिनट तक चेहरे को कीवी पल्प से मास्क रखें फिर वॉश कर लें।

स्मूद और शाइनी टेक्सचर

स्मूद और शाइनी स्किन टेक्सचर के लिए कीवी पल्प में विटामिन ई मिक्स करें।  इस पेस्ट को आप चेहरे के अलावा गर्दन, कोहनी और घुटनों में भी लगा सकते हैं। रफ स्किन को स्मूद करने और डार्क स्किन को साफ करने में ये पेस्ट काफी असरदार हो सकता है।

ये भी पढ़ें – इस स्टाइल से गर्मियों में भी पहनें साड़ी, नहीं परेशान करेगा पसीना

आंखों का कालापन होगा दूर

आपकी आंखें अगर दिनभर स्क्रीन देख देख कर थक जाती हैं तो कीवी की स्लाइज काटिए और आंख पर रख कर लेट जाइए, इससे आंखों को भी राहत मिलेगी और आंख के नीचे के काले धब्बे भी साफ होंगे।

ये भी पढ़ें – अमेरिकन कंपनी का एजेंट बताकर कर रहे थे ठगी, लड़की सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

Disclaimer – ऊपर दी गई जानकारी अलग अलग स्रोतों से जुटाई गेन सामान्य जानकारी है, किसी भी तरह के प्रयोग से पहले अपने चिकित्सक अथवा स्किन स्पेश्लिष्ट की सलाह अवश्य लें।  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews