Hindi News

नवरात्रि में घर पर बनाए ये स्वादिष्ट मिठाई, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग! जानें रेसिपी

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
भारतीय मिठाइयों की बात हो और यूपी की मशहूर लौंग लत्ता का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। खस्ता परत, मावा-ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग और ऊपर से चाशनी की मिठास इसका स्वाद खास बना देती है।
नवरात्रि में घर पर बनाए ये स्वादिष्ट मिठाई, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग! जानें रेसिपी

मीठे का नाम सुनते ही जिनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, वे लोग असली स्वीट लवर्स कहे जाते हैं। भारतीय मिठाइयों की तो बात ही अलग है। इसका नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है। यहां हर प्रदेश का अपना-अपना मीठा है और हर मिठाई के पीछे एक खास पहचान छिपी है। बंगाल की रसगुल्ला (रोसोगुल्ला), राजस्थान का घेवर, बिहार की खाजा और गुजरात की मोहनथाल जैसी मिठाइयां अपने स्वाद का जादू पूरी दुनिया में बिखेरती है। वहीं, उत्तर प्रदेश भी इसमें पीछे नहीं है। यूपी की एक खास मिठाई ऐसी है, जिसका स्वाद खाने वाले को पहली ही बाइट में दीवाना बना देता है।

जी हां! दरअसल, इस मिठाई का नाम ‘लौंग लत्ता’ है। खस्ता परत, खोए की भरपूर मिठास और ऊपर से चाशनी का स्वाद खाने में लाजवाब होती है। इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है, जब आपको इसकी सही रेसिपी मालूम हो, तो आज के आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं।

लौंग लत्ता

उत्तर प्रदेश की गलियों और बाजारों में जब त्योहारों का मौसम आता है, तो दुकानों पर रंग-बिरंगी मिठाइयों की कतार लग जाती है। इन्हीं मिठाइयों के बीच लौंग लत्ता भी लोगों की मिठाई वाली थैली में देखने को मिलती हैहै। दिखने में यह छोटी-छोटी लिफाफेनुमा मिठाई होती है, जिसके बीच में लौंग सजाई जाती है। इसकी खुशबू इतनी लाजवाब होती है कि लोग पास से गुजरते ही खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत नहीं लगती, बस सही टिप्स और ट्रिक पता होनी चाहिए।

लौंग लत्ता का स्वाद तीन चीजों पर टिका होता है। जिनमें बाहर की खस्ता परत, अंदर की रसीली स्टफिंग और चाशनी की मिठास शामिल है। इसकी परत इतनी कुरकुरी बनती है कि खाने पर हल्की सी क्रंच सुनाई देती है। वहीं, अंदर भुना हुआ मावा और ड्राई फ्रूट्स हर बाइट में अलग ही मजा देते हैं। बीच में लगी लौंग इसका फ्लेवर और भी खास बना देती है। सिंपल चीजों से बनने वाली लौंग लत्ता हर उम्र के लोगों की फेवरिट है। छोटे बच्चों को इसका मीठा स्वाद भाता है, तो बड़े लोग इसकी तारीफ करते नहीं थकते।

सामग्री

  • मैदा
  • घी
  • मावा
  • चीनी
  • इलायची
  • ड्राई फ्रूट्स

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले मैदे में घी डालकर मोयन तैयार किया जाता है, जिससे आटा खस्ता बनेगा।
  • फिर हल्का सख्त आटा गूंथकर कुछ देर के लिए ढक दिजिए।
  • दूसरी ओर खोए को हल्का भूनकर उसमें इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। यही इसकी मीठी स्टफिंग होती है।
  • इसके बाद चीनी और पानी से एक तार की चाशनी बनाएं।
  • जब ये तीन चीजें तैयार हो जाए, तो लौंग लत्ता को आकार दें।
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बेलकर बीच में स्टफिंग भरें।
  • फिर किनारों को मोड़कर इसे लिफाफे जैसा शेप दें और बीच में एक लौंग लगाएं।
  • अब लौंग लत्ता को हल्के आंच में तलें
  • जब यह अंदर तक अच्छे से पक जाए और बाहर से सुनहरी व कुरकुरी हो जाए, तब इसे गरमागरम चाशनी में डुबो दें।

त्योहारों में बढ़ती डिमांड

दीवाली, होली या शादी-ब्याह जैसे मौके पर लौंग लत्ता की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। दुकानों पर लोग लाइन लगाकर इसे खरीदते हैं। खासकर पूर्वांचल और अवध इलाके में इसकी ज्यादा खरीदारी होती है। वहीं, अब लोग इसे घर पर भी बनाने लगे हैं, ताकि त्योहार का असली स्वाद घर की रसोई में महसूस हो।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews