समझदारी और सहयोग से भरा होता है इन 2 नामाक्षर का रिश्ता, जानें इनकी खूबियां

हर व्यक्ति के नाम में उसके व्यक्तित्व के गुण छुपे हुए हैं। चलिए आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिनका नाम M और N अक्षर से आता है।
Name Psychology

नेम साइकोलॉजी (Name Psychology) एक ऐसा तरीका है, जो हमें नाम के जरिए व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताने का काम करता है। अगर आप किसी व्यक्ति से मुलाकात करते हैं लेकिन स्वभाव के आधार पर उसे पहचान नहीं पा रहे तो नाम के जरिए सब कुछ जान सकते हैं। बस नाम के पहले अक्षर की आवश्यकता होगी और आपको सब कुछ पता पड़ जाएगा।

अक्सर हम नाम का इस्तेमाल खुद का इंट्रोडक्शन देने, खुद का कोई काम करने के लिए करते हैं। इसी तरह से दूसरे के नाम का इस्तेमाल हम उसे बुलाने या उसके बारे में बात करने के लिए करते हैं। लेकिन साइकोलॉजी के हिसाब से समझा जाए तो नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के अंदर छुपे हुए गुणों के बारे में जानकारी देता है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिनका नाम M और N अक्षर से आता है।

M नाम वाले (Name Psychology)

आपके आसपास बहुत से ऐसे लोग होंगे जिनका नाम अंग्रेजी के अक्षर से शुरू होता होगा। व्यक्ति के नाम का यह पहला अक्षर बताता है कि वह बहुत मिलनसार और व्यावहारिक है। इस तरह के लोगों को अपनों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। यह मस्ती मजाक करने के शौकीन होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर से बहुत प्यार होता है और यह उसके लिए पूरी दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाते हैं। यह स्थिति के अनुरूप खुद को ढालना अच्छी तरह से जानते हैं।

N नाम वाले

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के अक्षर से शुरू होता है यह लोग स्वभाव से थोड़े अजीब होते हैं। उनके मन में क्या चल रहा है यह समझ पाना अक्सर मुश्किल होता है। यह लोग दिल के तो अच्छे होते हैं लेकिन अपने मन में चल रही बातों को किसी के सामने नहीं रख पाते। वही जब दूसरा उनके मन के विपरीत कोई काम कर लेता है तो उन्हें लगता है कि उनकी बात का ख्याल नहीं रखा गया जबकि यह खुद को एक्सप्रेस ही नहीं करते कि यह चाहते क्या है।

इन दोनों का रिश्ता

इन दोनों नाम अक्षर के लोगों के रिश्ते की बात करें तो इनमें से एक मेहनती और व्यावहारिक सोच वाला है जबकि दूसरा भावुक को रचनात्मक है। इनकी यही विशेषताएं उनके रिश्ते में संतुलन लाने का काम करती है। अपने साथी की भावनाओं को ये अच्छी तरह से समझते हैं और हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं। इनमें से M नाम के लोगों में गंभीरता ज्यादा होती है और N नाम के लोग भावुकता में रहते हैं। जिस वजह से उनके बीच कभी-कभी टकराव हो जाता है लेकिन आखिर में यह सब कुछ संतुलित कर लेते हैं। अगर यह किसी रिश्ते में आते हैं तो एक दूसरे की कमियां और खूबियां स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews