सिर्फ फूल ही नहीं गुड़हल के पत्ते भी होते हैं चमत्कारी गुणों से भरपूर, इन 4 समस्याओं को करता है दूर

सिर्फ फूल ही नहीं गुड़हल के पत्ते भी होते हैं चमत्कारी गुणों से भरपूर, इन 4 समस्याओं को करता है दूर

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। गुड़हल का फूल तो स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता ही है, लेकिन इसके पत्ते (Hibiscus Leaves) भी कुछ कम नहीं होते है। इसके फूलों का इस्तेमाल चेहरे और बालों के लिए किया जाता है। उसी तरीके से आयुर्वेद पत्तों को भी बहुत काम का मानता है। फूलों की तरह गुड़हल का फूल चेहरे और बालों के किए लाभकारी तो ही है, लेकिन यह अन्य कई आम बीमारियों को भी दूर करता है। आइए जानें गुड़हल के पत्ते किन समस्याओं को दूर करते हैं।

यह भी पढ़े… Urvashi Rautela की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, एक्ट्रेस ने ऋषभ पंत पर फिर साधा निशाना

बालों की परेशानी होगी दूर

बाल झड़ने और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इसके पत्ते भी आपके बालों को स्वस्थ बनाने का काम करते हैं। गुड़हल के पत्तों को पीसकर इसे बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। साथ ही यह बालों को काला करता है। वही नारियल के साथ इसका इस्तेमाल करने से मजबूत और साइनी बाल होते हैं।

सर्दी जुकाम को भगाता है

गुड़हल की पत्तियां कई विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गुड़हल की पत्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल करने से सर्दी, जुकाम और सिरदर्द से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़े… Hartalika Teej : व्रत से पहले इन चीजों का करें सेवन, नहीं लगेगी दिनभर भूख-प्यास

पिंपल्स और बढ़ती उम्र को भी है रोकता

गुड़हल के फूल तो चेहरे तो सुंदर बनाते ही हैं, लेकिन इसकी पत्तियां भी आपके स्किन को हेल्थी बनाता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को कम करता है। साथ ही इसका सही इस्तेमाल करने से पिम्पल की समस्या खत्म होती और चेहरे पर ग्लो आता है।

खून रोकने और घाव भरने में आता है काम

गुड़हल की पत्तियों से लेकर फूलों तक सब सेहतमंद गुणों से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद के लिए गुड़हल की पत्तियां किसी जड़ी-बूटी के कम नहीं है। गुड़हल की पत्तियों को पीस उसके रस को घाव पर लगाने से खून का बहाव बंद हो जाता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews