कभी टेलर की दुकान पर करते थे काम, आज बनाई करीब 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति, पढ़ें इरफान रज्‍जाक की Success Story

कभी टेलर की दुकान पर करते थे काम, आज बनाई करीब 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति, पढ़ें इरफान रज्‍जाक की Success Story

Irfan Razzaq’s Success Story : सफलता कब किसके हाथ लग जाए यह कोई नहीं जानता। जैसा कि हम सभी जानते हैं सफलता मिलना बहुत ही मुश्किल है। इसके लिए लोगों को जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही सफलता और संघर्ष के भी दो पहलू होते हैं। जिनमें कुछ लोग कामयाब हो जाते हैं और कुछ लोग असफल भी हो जाते हैं। कुछ ऐसे ही कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने फैमिली को चलाने के लिए कपड़ा सिलाई का काम किया, लेकिन उनके एक आइडिया ने उनकी पूरी जिंदगी को बदल कर रख दी। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको प्रेस्टीज स्टेट प्रोजेक्ट के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर इरफान रज्‍जाक की सक्सेस स्टोरी बताएंगे…

बेंगलुरु में हुआ जन्म

इरफान रज्‍जाक का जन्म साल 1950 में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने परिवार में रहते हुए बेंगलुरु के ही एक सरकारी स्कूल से की थी। उनके पिता छोटी सी दुकान में टेलर का काम किया करते थे। धीरे-धीरे बच्चे बड़े होते गए और परिवार की जिम्मेदारी भी बढ़ती गई। ऐसे में उनके पिता ने प्रेस्टीज समूह की नींव रखी। जिसे बाद में रज्‍जाक ने ब्रांड बना दिया। हालांकि, बड़े होकर इरफान ने पहले अपने पिता के साथ टेलर का काम सीखा। इसी तरह वह अपना और परिवार का गुजारा करते थे लेकिन बाद में उन्होंने सफलता पाने की ठान ली। जिसका नतीजा आज सबके सामने है।

इरफान रज्‍जाक की नेट वर्थ

इसके बाद उन्होंने अपने कारोबार को खूब आगे बढ़ाया और आज उनकी कंपनी इस जगह पर पहुंच चुकी है कि देश के दिग्गज रियल स्टेट कारोबारी में उनका नाम लिया जाता है। बता दें कि अभी कंपनी के पास 54 प्रोजेक्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरफान रजक वर्तमान में 1 अरब डालर यानी करीब 8,300 करोड रुपए के मालिक है। कंपनी के शेयर में 60 फ़ीसदी का उछाल आया है जोकि देश की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड प्रॉपर्टी फॉर्म है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews