
सोशल मीडिया पर Views और रीच पाने के लिए Content Creator अलग-अलग तरीके से कार्य करते हैं। कुछ क्रिएटर स्क्रिप्ट लिखकर क्वालिटी कंटेंट बनाते हैं, तो वहीं कुछ दूसरों के बनाए हुए कंटेंट को मॉडिफाई फॉलोअर्स को बढ़ाने का प्रयास करते हैं। इसके बाद आते हैं। तीसरे तरह के क्रिएटर जो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग होने के लिए न केवल झूठी खबरों का सहारा लेते हैं बल्कि उन्हें इतनी सहजता से एडिट करके जनता के सामने परोसते हैं कि इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, कि सच क्या है और क्या झूठ। ऐसे ही कंटेंट क्रिएटर को लेकर संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने एक चेतावनी जारी की है।
क्यों कहना पड़ा प्रेमानंद महाराज को यह सब (Premanand Maharaj)
सभी जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है उनका डायलिसिस होता है, पहले डायलिसिस 5 दिन में होता था पर पिछले कुछ दिनों में रोज हो रहा था। जिसकी वजह से उन्होंने रात को घूमना भी बंद कर दिया था। राधा केली कुंज से संदेश भी वायरल हुआ था कि महाराज का स्वास्थ अभी ठीक नहीं हैं और अनिश्चितकालीन तक रात्रि पदयात्रा बंद की जा रही है।
झूठी वीडियो लोगों को परेशान करती है
प्रेमानंद महाराज जी ने बात तब कही जब उनके प्रवचन में एक शख़्स ने उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता जताते हुए कहा कि महाराज जी आपके स्वास्थ्य को लेकर लोग तरह-तरह की रील और वीडियो बना रहे हैं, जब मैंने उस तरह की विडियो देखी तो मैं काफ़ी परेशान हो गया। इस तरह की झूठी वीडियो लोगों को सच लगने लगती है। इस पर महाराज जी ने स्पष्ट कहा कि जो लोग सिर्फ़ ज़्यादा कमाने के चक्कर में झूठी बातें फैलाते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि अगर उनके कंटेंट देखकर लोग दुखी हो रहे हैं, तो इसका कारण आप बन रहे हैं।
इसी दौरान वहाँ बैठे एक और शख़्स ने कहा कि जब मैं आपके दर्शन के लिए आ रहा था, तब मेरे पिताजी ने कहा कि तुम वहाँ क्यों जा रहे हो वे तो इस दुनिया में रहे ही नहीं। ये सुनकर प्रेमानंद जी महाराज हंस पड़े और बोले, कि मैं इतना सीरियस नहीं था, किडनी ख़राब है तो यह सब तो सामान्य बातें है।
चंद व्यूज़ के लिए लोगों के भाव के साथ नहीं खेला जा सकता
कुछ व्यूज आपको चार रुपया कमाकर ज़रूर दे सकते हैं, लेकिन ये आपको अपराध से कभी मुक्त नहीं कर सकते। ये सब भाव का खेल है, इसमें लोगों की भावनाओं के साथ नहीं खेला जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग वीडियो और फोटोज इस तरह से एडिट कर देते है कि यह सच लगने लगता है। अगर किसी व्यक्ति को आपने अपने कंटेंट के द्वारा जाने अनजाने में ही सही दुख पहुँचाया है, ख़ासकर उनको जो भक्ति और ईश्वर के मार्ग पर है, तो यह एक बड़ा अपराध है और इसका परिणाम आपको कभी न कभी ज़रूर भुगतना पड़ेगा।
कंटेंट क्रिएटर्स से प्रेमानंद जी महाराज ने प्रार्थना की?
इतना ही नहीं महाराज जी ने सभी कंटेंट क्रिएटर से प्रार्थना की है कि सही जानकारी साझा करें, न सिर्फ़ उनके बारे में बल्कि दुनिया में घट रही हर एक छोटी से बड़ी घटनाओं के बारे में सही जानकारी ही देना चाहिए, क्योंकि आपकी एक ग़लत जानकारी की वजह से किसी का बहुत बड़ा नुक़सान हो सकता है। स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अब किडनी तो ठीक नहीं हो सकती, लेकिन यह कोई सीरियस बात नहीं है। जिस तरह से अभी जीवन चल रहा है वैसा ही चलता रहेगा।

