Hindi News

गंभीर रोगों से मुक्ति दिलाएगा शिव महापुराण का ये उपाय, आर्थिक तंगी भी होगी दूर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन के दुखों से मुक्ति प्राप्त कर सुख समृद्धि हासिल करना चाहता है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो शिव महापुराण के कुछ उपाय अपना सकते हैं।
गंभीर रोगों से मुक्ति दिलाएगा शिव महापुराण का ये उपाय, आर्थिक तंगी भी होगी दूर

शिव महापुराण (Shiv Mahapuran) एक ऐसा पौराणिक ग्रंथ है जिसमें भगवान भोलेनाथ की महिमाओं का बखान किया गया है। अगर आप भोले की लीलाओं को जानना चाहते हैं तो इस ग्रंथ को पढ़कर सब कुछ जान सकते हैं। भगवान के चमत्कारों के अलावा इसमें कुछ विशेष उपायों का वर्णन भी दिया गया है जिन्हें करने के बाद हम अपने जीवन की समस्याओं से हमेशा के लिए मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके जीवन के संकटों का नाश हो जाए। घर में सुख समृद्धि और तरक्की बनी रहे। किसी तरह की परेशानी ना हो और भगवान की कृपा सदा प्राप्त होती रहे। अगर आपकी भी यही इच्छा है तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनका शिव महापुराण में वर्णन दिया गया है।

शिव महापुराण के उपाय (Shiv Mahapuran)

नजर दोष के लिए

अगर आपके घर में या आपको बार-बार नजर लग जाती है। इसे नजर दोष कहा जा सकता है। नजर दोष के निवारण के लिए आपको 12 कांटे वाला धतूरा लेना होगा। इस शिवलिंग पर सात बार फेड और ओम नमः शिवाय का जाप करें। अब दूसरे दिन जिस जगह नजर लगी है। वहां आपको यह धतूरा लाल कपड़े में बांधकर लटका देना है। इससे नजर दोष दूर हो जाएगा।

आर्थिक तंगी से मुक्ति

हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके जीवन में आर्थिक समृद्धि बनी रहे। अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो बेलपत्र पर लाल चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और भोलेनाथ भी आशीर्वाद देते हैं। ऐसा करने से कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती।

गंभीर बीमारी के लिए

अगर आपके घर में किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी हो गई है। परेशानी से छुटकारा पाने के लिए सोमवार पर गोबरी को जलाकर राख कर दें। गोबरी यानी कि कांडा जलाकर आपको इसकी राख गंगाजल में मिश्रित कर एक लेप तैयार करना है। अब इस लेप को रोगी के शरीर पर लगाएं। देखते ही देखते सारी समस्याएं दूर हो जाएगी।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews