शेयर बाजार में लगाना चाहते हैं पैसा? पहले जान लें ये खास वास्तु टिप्स

Vastu Tips: शेयर मार्केट में निवेश करना जितना फायदेमंद हो सकता है, उतना ही जोखिम भरा भी होता है। कई बार लोग सोच-समझकर पैसा लगाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा मुनाफा नहीं मिल पाता। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करके अच्छा फायदा कमाना चाहते हैं।
Vastu Tips

Vastu Tips: शेयर बाज़ार में सफलता केवल निवेश की समाज और सही फ़ैसले पर ही निर्भर नहीं होती है बल्कि कई बार हमारे आस पास की ऊर्जा और वातावरण भी इस पर सीधा असर डालती है। क्या कभी आपने सोचा है कि लाखों का रिसर्च, चार्ट एनालिसिस, और एक्सपोर्ट की सलाह लेने के बाद भी तो फिर क्यों नहीं मिल पाता है? सोचने की बात है कि आख़िर गलती कहाँ हो रही है।

अगर आप शेयर बाज़ार में लगातार नुक़सान झेल रहे हैं मेहनत के बावजूद भी आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पा रहा है, तो हो न हो इसके पीछे वास्तु दोष कारण हो सकता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है, ऐसे में ट्रेडिंग करते समय सही दिशा में बैठना, ऑफ़िस या घर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखना बहुत ज़रूरी होता है।

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए सबसे शुभ दिशा कौनसी है?

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है, सही दिशा में किए गए काम हमेशा शुभ परिणाम देते हैं। ऐसे में ट्रेडिंग करते समय डेस्क को घर या फिर ऑफ़िस के उत्तर पूर्वी कोने में ही रखना चाहिए। इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा वाली दिशा कहा जाता है साथ ही साथ माना जाता है कि यह दिशा समृद्धि से जुड़ी दिशा होती है। भूलकर भी अपने ट्रेडिंग डेस्क को दक्षिण या दक्षिण पश्चिम कोने में कभी नहीं रखना चाहिए। ये दिशा आपको स्टॉक मार्केट में नुक़सान दिला सकती है।

शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए क्या करें?

ट्रेडिंग डेस्क को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए। डेस्क के ऊपर ज़्यादा सम्मान न रखें, अगर आपकी डेस्क पर अनावश्यक बस्ते में रखी हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि अनावश्यक चीज़ें सिर्फ़ और सिर्फ़ जगह घेरती है, ऐसे में हमारा ध्यान भी इधर उधर भटकता है और हम भी बेवजह ग़ुस्सा और चिड़चिड़ा महसूस करते हैं। बेकार काग़ज़ों पर तुरंत हटा देना चाहिए, पुराने बिलों को संभलकर न रखें।

धन को कैसे आकर्षित करें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार ख़ुशहाल जीवन जीने के लिए पंच तत्व जैसे पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का संतुलन बनाए रखना बहुत ज़रूरी होता है। आप इन तत्वों को अपने रेडियो क्षेत्र में कुछ इस तरह जोड़ सकते हैं जैसे रंगों का ख़ास ध्यान रखें, पृथ्वी तत्वों से जुड़े रहने के लिए हल्के हरे या फिर भूरे रंग के फ़र्नीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आकाश तत्व से जुड़ने के लिए ट्रेडिंग रूम की दीवारों का रंग हल्का नीला करवा सकते हैं। जल तत्व से जुड़ने के लिए आप अपनी डेस्क के बग़ल में एक्वेरियम रख सकते हैं, जब आप इन सब चीज़ों का ध्यान रखेंगे तो चारों तरफ़ से सिर्फ़ और सिर्फ़ सकारात्मक ऊर्जा ही होगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews