
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी भोपाल में दो दिवसीय “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी सहित सभी अतिथियों का मध्यप्रदेश में स्वागत किया। 24-25 फरवरी को भोपाल में पहली बार आयोजित हो रहा ये दो समिट मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक है।
पीएम मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन
पीएम मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर आया है जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी सकारात्मक है। पूरी दुनिया को भारत से बहुत आशाएं हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया है कि ग्लोबल इयरोस्पेस पंप के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है। हम हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मजबूत प्रतिभा संसाधन और समृद्ध उद्योगों के साथ, मध्य प्रदेश एक पसंदीदा व्यावसायिक गंतव्य बनता जा रहा है। दो दशक पहले तक लोग एमपी में निवेश करने से डरते थे लेकिन आज देश में इन्वेस्टमेंट के हिसाब से मध्यप्रदेश ने टॉप के राज्यों में अपना स्थान बना लिया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 तक दो लाख इलेक्ट्रिक व्हिकल एमपी में रजिस्टर्ड हुए है..जो दिखाता है कि एमपी आज मेन्यूफेक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए भी शानदार स्थान बनता जा रहा है।
Invest in MP : प्रधानमंत्री ने कहा ‘यही समय है..सही समय है’
पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में समिट में सम्मिलित हो रहे निवेशकों, उद्योगपतियों और सभी अतिथियों से कहा कि आप यहां मध्यप्रदेश आए हैं तो उज्जैन में महाकाल महालोक देखने ज़रूर जाएं। आपको महाकाल का आशीर्वाद भी मिलेगा और देश टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी को कैसे बढ़ावा दे रहा है, इसका अनुभव भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि “मैंने लाल किले से कहा है यही समय है, सही समय है। आपके लिए एमपी में इन्वेस्टमेंट करने और इन्वेस्टमेंट बढ़ाने का भी यही सही समय है।”
PM ने अपने संबोधन में MP की प्रशंसा की
भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ किया और देश-विदेश से आए निवेशकों, उद्योगपतियों, प्रवासी भारतीयों और स्टार्ट-अप्स को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य की 18 से अधिक नई नीतियों का अनावरण भी किया।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश जनसंख्या के हिसाब से देश का पांचवा राज्य है, कृषि के मामले में शीर्ष राज्यों में है, मिनरल्स में भी शीर्ष पाँच राज्यों में हैं। एमपी को जीवनदायिनी मां नर्मदा का आशीर्वाद भी प्राप्त है। एमपी में हर संभवना है जो इसे उद्योग में भी टॉप फ़ाइव राज्यों में ला सकता है। बीते समय में मध्यप्रदेश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है और लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया पीएम मोदी सहित सभी अतिथियों का स्वागत
इससे पहले, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम अपनी निवेश नीतियों पर बहुत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नीतियों से हमारा प्रयास उद्योग जगत की आवश्यकताओं को समझते हुए विकास के मार्ग पर बढ़ना है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनविश्वास अधिनियम पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोज़गार वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। हम अलग-अलग 6 विभागों में अलग अलग समिट करने की प्रक्रिया में है। डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता के साथ हम सबसे तेज गति से बढ़ने वाले प्रदेश हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सभी अतिथियों के इस आयोजन में आने के लिए आभार व्यक्त किया।
दूसरे दिन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित
जीआईएस के दूसरे दिन 25 फरवरी को समापन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्य संबोधन होगा। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी संबोधित करेंगे। दूसरे दिन प्रमुख उद्योगपति सभा को संबोधित कर अपना विजन और अनुभव साझा करेंगे। दो दिवसीय निवेश शिखर सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग और प्रदेश के औद्योगिक निवेश संभावनाओं पर परस्पर चर्चा करेंगे।
समिट में भाग लेने वाले प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी, गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी नादिर गोदरेज, रसना प्राइवेट लिमिटेड के समूह अध्यक्ष पिरुज खंबाटा, भारत फोर्ज लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी श्री बाबा एन कल्याणी, सन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के ग्लोबल हेड ऑफ ऑपरेशंस राहुल अवस्थी और एसीसी लिमिटेड के सीईओ नीरज अखौरी जैसे दिग्गज शामिल हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1059614769″]
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन@narendramodi#GISBhopal #BhopalGIS#InvestInMP https://t.co/EWb38HOXV7
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 24, 2025
CTO और डिजिटल हेड

