MP Weather: सक्रिय हो रहे 2 नए सिस्टम, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में कोल्ड वेव व कोहरे का अलर्ट

MP Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में बादल बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल दो-तीन दिनों तक कोल्ड वेव और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
mp Weather

उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में ठंड का असर बरकरार है। शनिवार (17 जनवरी 2026) को प्रदेश के करीब 25 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0°C कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C खरगोन में दर्ज किया गया। शहडोल व कटनी में कोल्ड वेव का असर रहा। भोपाल व ग्वालियर में हल्का कोहरा छाया रहा। मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में सर्द हवाएं चलीं।

बीते दिन उमरिया में 4.8 °C, राजगढ़ व खजुराहों (छतरपुर) में 5 °C, चित्रकूट (सतना) में 5.2 °C, रीवा में 5.5 °C, नौगांव में 5.6 °C, पचमढ़ी व दतिया में 6.6 °C और मंडला में 5.4 °C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा भोपाल में 7.4°C, इंदौर में 9 °C, ग्वालियर में 8.2 °C, उज्जैन में 10 °C और जबलपुर में 8.3 °C रिकॉर्ड हुआ।

रविवार को भी कोल्ड वेव और घना कोहरा

रविवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। रविवार-सोमवार (18-19 जनवरी 2026) को रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं कोल्ड वेव का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहने का अनुमान है। 19 और 21 जनवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।

सक्रिय हो रहे 2 नए पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के आसार

  • मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान एवं निकटवर्ती दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।
  • उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 269 किमी/घंटा गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। दो पश्चिमी विक्षोभ क्रमिक रूप से 19 जनवरी 2026 की रात तथा 21 जनवरी 2026 की रात से उत्तर- पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से 22-23 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews