Indore News : 4 दिन से लापता था 28 साल का युवक, होटल में जहर खाकर किया सुसाइड

indore news

Indore News : इंदौर में सुसाइड के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही एक कॉलेज में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी वहीं अब हाल ही में एक 4 दिन से लापता युवक ने शहर के होटल में जहर खा कर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र 28 साल थी। उसका नाम नीरज पिता महेंद्र था जो विद्या पैलेस का रहने वाला था।

इस मामले को लेकर एरोड्रम पुलिस द्वारा बताया गया कि 31 मई से वो युवक लापता था। उसकी छानबीन की जा रही थी। एक दिन युवक ने अपने एक दोस्त को कॉल कर के बताया कि वह होटल एंजल श्री में रुका हुआ है। दोस्त जब उससे मिलने के लिए गया तो वह उल्टियां कर रहा था। जिसके बाद दोस्त उसको तुरंत अस्पताल लेकर गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस द्वारा बताया गया है कि अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है लेकिन इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा किया जा सकता है। गौरतलब है कि इंदौर में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस भी इसको लेकर एक अभियान चला रही है साथ ही युवा पीढ़ी को आत्महत्या नहीं करने के लिए समझाया भी जा रहा है लेकिन उसके बाद भी आज कल के युवा और युवती आत्महत्या जैसे कदम उठाने लगे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews