मध्य प्रदेश में महाकाल लोक से होगी 5G सर्विस की शुरुआत, CM शिवराज करेंगे आगाज

मध्य प्रदेश में महाकाल लोक से होगी 5G सर्विस की शुरुआत, CM शिवराज करेंगे आगाज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 5जी सर्विस (5G Service) की शुरूआत इस महीने से की जाने वाली है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) उज्जैन (Ujjain) के महाकाल लोक (Mahakal Lok) से मध्यप्रदेश में अपनी 5G टेलीकॉम सर्विस की शुरूआत करने जा रहा है। इसके अलावा खजुराहो, भेड़ाघाट सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर भी फ्री वाईफाई जोन बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने इस संबंध में जियो कंपनी के साथ चर्चा करते हुए निर्णय लिया है।

बता दें कि साल 2023 की शुरुआत में इंदौर में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाने वाला है। समिट में इन्वेस्टर्स को न्योता देने के लिए मुख्यमंत्री मुंबई गए हुए हैं और यहां पर उन्होंने सभी को आमंत्रित किया है। उन्होंने यहां निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर बातचीत की है।

Must Read- T20 सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद पाकिस्तानी PM के ट्वीट ने मचाया बवाल, जमकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

जियो के साथ 5जी सर्विस को लेकर जो बातचीत हुई है। उसमें महाकाल लोक के साथ मध्य प्रदेश में सर्विस की शुरूआत करने की बात तय की गई है। इसके बाद विश्व धरोहर खजुराहो और भेड़ाघाट में वाईफाई जोन तैयार होगा। संचार के क्षेत्र में रिलायंस जियो मध्यप्रदेश में 50% से ज्यादा मार्केट शेयर पर काम कर रहा है। टेलीकम्युनिकेशन के अलावा केमिकल, कपड़े और हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन सहित फाइनेंशियल सर्विस इसमें भी रिलायंस के रिटेल स्टोर संचालित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को निवेशकों से पर चर्चा करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश करने से संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सिंबायोटेक फार्मा लैब, पिरामल ग्रुप, बीपीसीएल सहित कई प्रमुख निवेशकों से बातचीत की।

Must Read- भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सीएम शिवराज ने इन्वेस्टर्स को आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की प्रगति व विकास के लिए, रोजगार के नए अवसरों को सृजित करने के लिए, मध्य प्रदेश की संभावनाओं का सम्पूर्ण दोहन करने के लिए आज मैं आपको आमंत्रित कर रहा हूं। आइये, मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए। मध्य प्रदेश में शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर है। 3 लाख किमी सड़कें हमने बनाई हैं। सिंचाई क्षमता साढ़े सात लाख हेक्टेयर से बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर हो गई है, इसे 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और कई उद्योगपति और निवेशक उपस्थित थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews