नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का एक्शन मोड, अवैध शराब के 28 प्रकरण किए दर्ज

नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का एक्शन मोड, अवैध शराब के 28 प्रकरण किए दर्ज

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। नशे के कारोबारियों पर रतलाम (Ratlam) पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 28 अवैध शराब के प्रकरण दर्ज किए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई और लगभग 24000 की अवैध शराब जप्त की गई है। पिछले हफ्ते भी नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

पिछले हफ्ते रतलाम पुलिस ने जावरा क्षेत्र में जो ढाबा संचालक नशे के कारोबार में संलिप्त थे उनके ढाबों को जमींदोज कर दिया था। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 30 ढाबों पर बुलडोजर चलाए गए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उसी के अंतर्गत रतलाम पुलिस कार्रवाई कर रही है। अब तक हुई कार्रवाई में अलग-अलग जगहों से 160 लीटर कच्ची शराब और डेढ़ सौ से ज्यादा देशी-विदेशी मदिरा के क्वार्टर जब्त किए गए हैं।

Must Read- राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पत्नी के मौलिक अधिकारों के चलते दुष्कर्म के आरोपी को दी पैरोल

रतलाम पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ की जा रही इससे कार्रवाई को लेकर उज्जैन रेंज आईजी संतोष सिंह ने भी निरीक्षण करते हुए समीक्षा बैठक ली। पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से रतलाम में जो कार्रवाई की जा रही है उस पर आईजी ने खुशी व्यक्त की है। उज्जैन आईजी अपने वार्षिक निरीक्षण के लिए रतलाम दौरे पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जाएगा और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

बता दें कि जनता भी पुलिस के इस नशा मुक्ति अभियान में अपना सहयोग दे सकती है। इसके लिए रतलाम पुलिस ने 7049 127232 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर कॉल करके या व्हाट्सएप के जरिए सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले की संपूर्ण जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews