क्रेशर में मजदूर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम, फूंका पुतला

क्रेशर में मजदूर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम, फूंका पुतला

डबरा, सलिल श्रीवास्तव।  ग्वालियर जिले के बिलौआ स्थित क्रेशर मार्केट में एक क्रेशर पर हुई मजदूर की मौत के बाद मामला गरमा गया है।  युवक के परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने क्रेशर मार्केट में मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया है जो 18 घंटे के बाद भी लगातार जारी है।  इस दौरान अपनी मांगे न माने जाने के चलते कलेक्टर, एसपी और मुख्यमंत्री के पुतले का भी दहन किया गया और वरिष्ठ अधिकारी है कि देखते रहे। सबसे बड़ी बात इस दौरान दोनों ओर सैंकड़ों वाहनों की क़तारें लग गई।

आपको बता दें कि ग्वालियर जिले के बिलौआ में काली गिट्टी के एक सैंकड़ा से अधिक वैध और अवैध क्रेशर हैं जिनसे प्रतिदिन हजारों डंपर काली गिट्टी ग्वालियर सहित अन्य जिलों में सप्लाई होती है। यहाँ लगे हुए क्रेशरों पर आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों मजदूर काम करते हैं।  बीती रात भोलेनाथ स्टोन क्रेशर पर कार्य करने वाला मजदूर मेघ सिंह कुशवाह मशीन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया था। जिसे आनन-फानन में ग्वालियर स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें –मां ने अपने ही 3 महीने के बच्चे को 50 हजार में बेचा, अपहरण की झूठी कहानी रची

घटना की जानकारी लगते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव को लाकर मार्केट में जाम लगा दिया।  रात से लगाया जाम अभी तक लगातार जारी है। परिजनों की मांग है कि 25 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और क्रेशर मालिक पर मामला दर्ज किया जाए। प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शन कर रहे परिजनों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं पर कोई भी उनकी बात मानने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें – Ratlam News: बेकाबू ट्राले ने पिकअप-ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा सहित आसपास के सभी थानों का बल मौके पर मौजूद है इन सब के बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर एसपी और मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया अधिकारी सभी को समझाने में लगे हैं फिर भी बिना मांग पूरी होने से पहले जाम खोलने को तैयार नहीं है। अब देखना यह है कि परिजन अपनी माँग पर अडिग रहते है या फिर अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुलता है।  फ़िलहाल जाम से दोनों तरफ़ वाहनों की लम्बी लंबी क़तारें लगी हुई हैं।

 ये भी पढ़ें – गाड़ियों में प्रयोग होने वाला ब्रांडेड कंपनियों का नकली ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews