Ratlam News: बेकाबू ट्राले ने पिकअप-ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

Ratlam

रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले (Ratlam District) में आज सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कंटेनर, लोडिंग पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार भिड़ंत हो गई और हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. VIDEO: भाजपा नेता के शराबी बेटों का हंगामा, वाहनों-दुकानों में तोड़फोड़, 1 को जड़ा थप्पड़

दरअसल, हादसा महू नीमच हाईवे पर रतलाम के बायपास पर खाचरोद नाके के पास हुआ है। यहां दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एक तेज रफ्तार ट्राले का टायर अचानक फट गया, जो अनियंत्रित गेहूं से भरी हुई पिकअप वाहन और खेत पर दवाई स्प्रे करने जा रहा ट्रैक्टर से जा टकराया और इस हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर साला खेड़ी चौकी पुलिस और ट्रैफिक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे  और घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भिजवाया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में बिजली गिरने से 7 की मौत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

तीनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया। वहीं, पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।  हादसे में ट्राले के चालक सहित ट्रैक्टर और पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि हादसा महू नीमच हाईवे के मेंटेनेंस कार्य के दौरान हादसा हुआ है। रोड मेंटनेंस के कारण हाईवे पर एक तरफ की साइड बंद थी तो एक ही तरफ से पूरा टैफिक चल रहा था।हादसे की सूचना मिलने पर सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

https://vimeo.com/573927754

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews