Indore News : बेटी हुई तो परिवार ने दंपत्ति को किया प्रताड़ित, परेशान पति पत्नी ने खाया जहर

indore news

Indore News : इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति ने जहर खा लिया। इतना ही नहीं दोनों ने जहर खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दंपत्ति ने अपने जीवन की परेशानियां बताई। साथ ही बेटियां होने की वजह से प्रताड़ित होने की बात भी वीडियो में कहीं। जहर खाने के बाद पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन पति की हालत गंभीर है उन्हें एमवाय अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पति का नाम हेमंत डोलिया है और पत्नी का नाम पूजा डोलिया था। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। मृतक पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस मामले की सच्चाई बताई जा सकेगी।

indore news

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में हेमंत अपनी पत्नी पूजा को जहर खिलाने के बाद सेल्फी मोड में वीडियो बना रहा है। जिसमें कई आरोप भी लिए है। जिसके बाद वीडियो बनाते हुए हेमंत ने परिवार से परेशान होकर यह आत्महत्या की घटना को पारित किया है। सब इंस्पेक्टर सपना द्वारा बताया गया है कि हेमंत के परिवार में उसकी 3 साल की दो बेटियां हैं। बता दे, जहरखुरानी में इलाज के दौरान हेमंत की पत्नी पूजा की मौत हो गई। पुलिस अब सुसाइड की तह तक जाने और हकीकत जानने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही आत्महत्या की सही वजह सामने आएगी।

[dgv_vimeo_video id=”838224690″]

Indore News : दंपत्ति के मामा ने बताया

इस मामले को लेकर दंपत्ति के मामा मोहन ने मीडिया दे बातचीत करते हुए कहा कि जहर खाने की वजह पारिवारिक विवाद है। एक दिन पहले ही हेमंत और पूजा का मेरे पास कॉल आया था उन्होंने कहा था हम सुसाइड कर रहे हैं इसकी वजह उन्होंने परिवार से प्रताड़ित होने बताई थी। दोनों बेटियां होने की वजह से रोज परिवार से प्रताड़ित होने थे। पूजा से तलाक करवाने की फ़िराक में हेमंत के परिवार वाले थे और दूसरी महिला से शादी करवा कर लड़का करवाना चाहते थे। इसी के चलते दंपत्ति ने ये कदम उठाया।

[dgv_vimeo_video id=”838224845″]

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews