Balaghat Aircraft Crash: लांजी और किरनापुर के बीच जंगलों में प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और युवती की मौत

Balaghat Aircraft Crash

Balaghat Aircraft Crash News: जिले के लांजी और किरनापुर के बीच भक्कुटोला-कोसमारा की पहाड़ी पर बिरसी एयरपोर्ट से उड़ा प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट क्रेश हो गया। जिसमें पायलेट प्रशिक्षक सहित प्रशिक्षु युवती की मौत हो गई है। घटना दोपहर लगभग 3.20 की बताई जा रही है, लगभग 15 मिनट पूर्व बिरसी एयरस्ट्रीप से उड़ा था।

एयरक्राफ्ट क्रेश होने के बाद पूरी तरह से धूं-धूं कर जल गया। जिसमें एक शव वायरल वीडियो में जलता नजर आ रहा है, जबकि एक शव की तलाश की जा रही है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि एयरक्राफ्ट में आग कैसी लगी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि एयरक्राफ्ट में खराबी के कारण क्रेश हो गया है।

बताया जाता है कि प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट में पायलेट प्रशिक्षक मोहित और प्रशिक्षु युवती वरसकुा थी। जिले के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बिरसी एयरस्ट्रीप से प्रशिक्षु को लेकर प्रशिक्षक एयरक्राफ्ट लेकर उड़े थे, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews