Betul : जूनियर इंजीनियर पर मंगेतर ने शादी टूटने के बाद लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Betul : जूनियर इंजीनियर पर मंगेतर ने शादी टूटने के बाद लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल में पदस्थ एक सब इंजीनियर को उसकी मंगेतर के साथ दुष्कर्म (Rape) के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छिंदवाड़ा के परासिया निवासी योगेश अहिरकर बैतूल के उप महाप्रबंधक विद्युत विभाग में तैनात हैं। मामले में पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मंगनी के बाद शादी से इंकार कर दिया।

कांग्रेस विधायक पर पीड़िता के गंभीर आरोप, कहा- “3 करोड़ का दिया ऑफर, धमकी भी मिली”

जानकारी के मुताबिक योगेश अहिरकर की सगाई जिस युवती के साथ हुई थी उनके बीच दूर का रिश्ता था। दोनों परिवारों में टीके सहित अन्य रस्में भी हो चुकी है लेकिन यह रिश्ता पारिवारिक वजहों से टूट गया। इसके बाद युवती ने उन्होंने छिंदवाड़ा में योगेश अहिरकर के खिलाफ दुराचार की शिकायत की है और शिकायत पर मंगलवार को उपयंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में टीआई रत्नाकर हिंगवे का कहना है कि युवती ने आरोप लगाया कि 2018 में वो बैतूल शादी में आई थी तब योगेश अहिरकर उसे अपने घर ले गया था और उसका शारीरिक शोषण किया था। इसके बाद तय हुआ कि वो उसके साथ शादी करेगा और दोनों की मंगनी भी हुई। लेकिन बाद में ये शादी टूट गई। शादी टूट जाने के बाद युवती ने छिंदवाड़ा पुलिस को शिकायत की, जिसपर मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”639224342″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews