कांग्रेस विधायक पर पीड़िता के गंभीर आरोप, कहा- “3 करोड़ का दिया ऑफर, धमकी भी मिली”

कांग्रेस विधायक पर पीड़िता के गंभीर आरोप, कहा- “3 करोड़ का दिया ऑफर, धमकी भी मिली”

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सोमवार रात को गिरफ्तार हुए कांग्रेस विधायक के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल (Congress MLA Murli Morwal) के बेटे करण मोरवाल (karan morwal) ने कानून खरीदने का मास्टर प्लान बना रखा था और इसी का परिणाम है कि कोर्ट रूम के बाहर जो हुआ वो आज सियासी गलियारों से लेकर गली मोहल्लों तक चर्चा का विषय है। पीड़िता ने कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल और उनके बेटे करण मोरवाल पर 3 करोड़ का ऑफर देने और धमकाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा मक्सी से गिरफ्तार, 6 महीने से चल रहा था फरार

पहले आपको पूरा मामला बता दें..दरअसल बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर एक युवती ने दुष्कर्म (Rape Case) का आरोप लगाया है, जो खुद पार्टी से जुड़ी है। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा कई बार उसे सरेंडर करने को भी कहा गया था, बावजूद इसके वह पेश नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी को सोमवार रात को कार से भागते हुए पकड़ा है।

पीड़िता ने विधायक मुरली मोरवाल पर लगाये आरोप
पीड़िता ने इस मामले में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल और उनके बेटे पर आरोप लगाया है कि करण ने कोर्ट जाने के पहले परिसर में ही उसे समझौते के लिए 3 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। पीड़िता का कहना है कि उसपर दबाव भी बनाया गया लेकिन उसे हर हाल में इंसाफ चाहिए। उसका कहना है कि विधायक की तरफ से भी उसे धमकी के साथ रुपये का प्रलोभन भी दिया गया था।

मंगलवार दिनभर की हलचल
इंदौर पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया था और मंगलवार को जब उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसने कथित तौर पर युवती से 3 करोड़ रुपये की पेशकश कर डाली। फिलहाल, कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वही पीड़़्ता ने पार्टी लाइन से हटकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, गृहमंत्री के साथ ही पुलिस का आभार भी माना। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि विधायक पुत्र होने के चलते आरोपी को काफी छूट मिल चुकी है लेकिन उसे उम्मीद है कि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उसे न्याय दिलाने में मदद करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”639215943″]

[dgv_vimeo_video id=”639212691″]

[dgv_vimeo_video id=”639213019″]

[dgv_vimeo_video id=”639214018″]

[dgv_vimeo_video id=”639216172″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews