भिंड : शराब माफिया धर्मवीर बघेल के मकान पर प्रशासन ने जेसीबी चलाकर किया जमींदोज

भिंड : शराब माफिया धर्मवीर बघेल के मकान पर प्रशासन ने जेसीबी चलाकर किया जमींदोज

भिंड, सचिन शर्मा। बीते सप्ताह इंदुर्खी गांव में जहरीली शराब कांड में चार लोगों की मौत के बाद भिंड (Bhind) पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब निर्माण करने वाले धर्मवीर बघेल समेत चार माफियाओं को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे तो पहुंचा दिया था, साथ ही जहरीली शराब कांड में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनुपुरा के पास स्वतंत्र नगर में धर्मवीर बघेल के निर्माणाधीन मकान को एंटी माफिया कार्रवाई के तहत प्रशासन और नगर पालिका की मदद से जेसीबी चलाकर जमींदोज कर शराब माफियाओं को कडा संदेश दिया है, कि जिले में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई जाती है तो उससे कमाई गई और अर्जित संपत्ति को प्रशासन तहस-नहस कर देगा बता दें बीते एक साल में भिंड पुलिस द्वारा एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से संचालित शराब फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी है, और माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”669115260″]

यह भी पढ़े…Union Budget 2022 : कई क्षेत्रों को लाभ दे सकती है मोदी सरकार, इन लोगों को मिलेगा बड़ा तोहफा!

[dgv_vimeo_video id=”669114998″]

आपको बता दें कि इंदुर्खी गाँव में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत हुई थी उनमें से एक मृतक पप्पू के भाई लाखन द्वारा बताया गया था कि जहरीली शराब से मृतक और कुछ ग्रामीण भिंड के स्वतंत्र नगर में धर्मवीर बगल के घर में पांच-पांच सौ रुपए की मजदूरी पर शराब बनाकर आए थे साथ में उनको 12 क्वार्टर मिली थी जिनके पीने से चार लोगों की मौत हुई थी लाखन के खुलासे के बाद पुलिस सक्रिय हुई और धर्मवीर बघेल के घर के पास स्थित एक अन्य आरोपी विकास के घर में छापा मारकर अवैध शराब के 1000 क्वार्टर कुए से ही बरामद कर लिए थे और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिसके बाद आज शराब माफिया धर्मवीर बघेल का मकान एंटी माफिया कार्रवाई के तहत जमींदोज कर दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”669114809″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews