
भिंड, डेस्क रिपोर्ट। अटेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शुक्लपुरा में विगत रात्रि को एक किसान अपने खेतों पर पानी दे रहा था तभी कुछ अज्ञात बदमाशों के आ धमकने से उक्त किसान भयभीत हो गया और उक्त बदमाश किसान को साथ चलने की बोलने लगे लेकिन उक्त किसान के द्वारा बोला गया कि मेरे पेरो में ठेंठें हैं, में चल नहीं सकता, लेकिन बदमाश उसकी बात को सुनकर वहाँ से निकल पड़े, इसकी सूचना तत्काल अटेर पुलिस को दी गई, पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त किसान से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पीड़ा बताई, लेकिन पुलिस ने अपना सर्चिंग अभियान जारी रखा, आज दिनभर अटेर व सुरपुरा पुलिस बीहड़ों में बदमाशों को खंगालती रही, लेकिन बदमाशों का अता-पता नहीं चला, ताज्जुब इस बात का है कि एक दर्जन से अधिक गाँव के लोग बदमाशों के आने की बात करते हैं, परन्तु दिखते किसी को नहीं है, इस मकडज़ाल की सच्चाई को पुलिस लगातार खँगालने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े…Plus size दुल्हनों के लिए स्टाइल टिप्स बने अफसाना खान के ब्राइडल लुक, ऐसे दिख सकती हैं खूबसूरत
अटेर एसडीओपी सुरेन्द्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुये बताया कि उक्त किसान से पूछताछ की है तो उसने बताया कि हम अपने खेतों पर पानी दे रहे थे, तभी आठ-दस अज्ञात नकाव पोश हथियारबंद व्यक्ति आकर साथ चलने की बोलने लगे, लेकिन उक्त किसान के द्वारा अपने पेरों में ठेंठें होने की बात कही जाने पर वह लोग निकल गये, उसने तत्काल इसकी सूचना गाँव वालों के साथ-साथ पुलिस को दी, अटेर थाना प्रभारी संजय सिंह इक्का तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुँचकर छानबीन की गई, लेकिन आस-पास कहीं कोई व्यक्ति नजर नहीं आया, लेकिन सबाल अभी भी गोलमाल है कि वाकई में गैंग का मूवमेंट है कि वैसे ही पुलिस को भृमित कर परेशान किया जा रहा है।

यह भी पढ़े…उज्जैन में महिला से दुष्कर्म के आरोप के बाद एसआई सस्पेंड
अटेर के बीहड़ों में आज अटेर थाना प्रभारी संजय सिंह इक्का व सुरपुरा थाना प्रभारी आलोक तोमर अपने दल-बल के साथ सर्चिंग करते रहे, लेकिन बदमाशों के मूवमेंट का कोई ठोस सबूत नहीं मिले, पुलिस चकरघिन्नी है, कि आखिर बदमाश हैं तो कहाँ छिपे हैं, और घण्टों की बजाये मिनिटों में किलोमीटर दर किलोमीटर ब्लॉकों में नजर आ रहे हैं, अफवाह है या फिर रंजिश के चलते ये सब ड्रामेबाजी हो रही है, लेकिन इतना जरूर है ये ड्रामा महज दस से पन्द्रह दिवस का है क्योंकि सरसों की फसल जैसे ही कटेगी वैसे ही ये भय रूपी आंतक स्वत: ही समाप्त हो जायेगा।
अटेर व सुरपुरा पुलिस ने अटेर सहित शुक्लपुरा के बीहड़ों में सर्चिंग की है कहीं कोई बदमाश नजर नहीं आये, और न ही पुलिस को किसी ग्रामीण ने शिकायती आवेदन दिया हैं, पुलिस ड्रोन कैमरों से भी सर्चिंग कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”680096495″]
