Bhind News : लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका नामांतरण शाखा के बाबू को 55 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

jabalpur

Bhind News : मध्यप्रदेश के भिंड जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस दौरान क्लर्क के साथियों ने टीम को लीड कर रहे डीएसपी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों द्वारा इसका साथ दिया गया। मामला बिगड़ा देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर कोतवाली व देहात पुलिस मौके पर पहुंची।

यह है पूरा मामला

बता दें कि भिंड के रहने वाले विपिन जैन ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि नगर पालिका भिंड में मैेंने मकान के नामांतरण किए जाने को लेकर आवेदन किया है। यहां तैनात क्लर्क अजय राजावत द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इस शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने फरियादी के साथ नामांतरण शाखा के क्लर्क की वॉइस टैपिंग कराई। मामला रिश्वत मांगने का पुष्टि होने पर लोकायुक्त पुलिस ने आवेदक के साथ मिलकर नामांतरण शाखा के बाबू को ट्रैप किए जाने का जाल बिछाया।

[dgv_vimeo_video id=”822019518″]

[dgv_vimeo_video id=”822020697″]

फरियादी जैन ने आज नामांतरण के तौर पर दी जाने वाली रिश्वत का टाइम फिक्स किया। क्लर्क ने नगर पालिका में आवेदक को बुलाया। बिना भय और डर के क्लर्क राजावत ने आवेदक जैन से एक लाख रुपए की पहली किस्त 55 हजार रुपए लिए। इधर बाहर लोकायुक्त पुलिस रिश्वत लेने के बाद आवेदक के इशारे का इंतजार कर रही थी। तभी लोकायुक्त पुलिस ने छापामारा और क्लर्क को रंगे हाथों दबोच लिए। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”822020969″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews