Bhind : आखिर कब होगा नकल मुक्त भिंड! परीक्षा में चोरी करते छात्रों का वीडियो वायरल

Bhind : आखिर कब होगा नकल मुक्त भिंड! परीक्षा में चोरी करते छात्रों का वीडियो वायरल

भिंड,सचिन शर्मा। मध्यप्रदेश के भिंड (Bhind) जिले का नकल से पुराना नाता रहा है। यहां पर नकल करना और करवाना आम बात है, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना शिक्षक के लिए आम हो गया हैं, यह मामला लहार का हैं, जिसका एक वीडियो सामने निकल कर आया है, जहाँ महाविद्यालय लहार में बच्चे कुंजी गाइड रख कर खुलेआम बिना किसी की परवाह किए नकल कर रहे है।

यह भी पढ़े…MP News : CM Shivraj का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश की शराब नीति में संशोधन होगा

बता दें की बीए, बीएससी प्रथम वर्ष के पेपर दे रहे है, और इनकी यह हालत हैं, की हर बच्चा नकल रख कर बैठा है, न कोई शिक्षक दिख रहा न कोई रोक टोक हैं, आखिर इस नकल का जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन है, कॉलेज प्रशासन की तरफ से अगर चेकिंग होती मैन गेट पर तो इतने बच्चो के पास कुंजी कैसी जाती, दूसरी बात बिना किसी भय डर के खुलेआम रख कर नकल की जा रही हैं।

यह भी पढ़े…क्या आप प्लास्टिक सर्जरी के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानते हैं ?

[dgv_vimeo_video id=”734316070″]

मानों की यह घर पर बैठे हो इससे साफ पता चलता है, की कॉलेज प्रशासन की तरफ से उन्हें छूट दी गई नकल करने की, क्यों आखिर बच्चे नकल करते है, इसका सबसे बड़ा कारण हैं, बच्चो का कॉलेज न आना पढ़ाई न करना कॉलेज में नियमित क्लास न लगना शिक्षको का कॉलेज न आना पूर्व में भी लहार एसडीएम केवी विवेक ने कॉलेज में अचानक जाकर चेकिंग की थी, जिसमें तमाम शिक्षक अनुपस्तिथ थे, उन्होंने कारवाई भी की थी, लेकिन उनके जाने के बाद वही हाल फिर से शुरू हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”734318279″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews