मातम में बदली खुशियां, रात में संपन्न हुआ विवाह, सुबह सड़क हादसे में दूल्हे की मौत

विवाह

भिण्ड, गणेश भारद्वाज। मुरैना (Morena) जिले में विवाह के उपरांत ही घटना में दूल्हे (groom) की मौत हो गई। पोरसा तहसील के किन्नौठा गांव के पास अपनी दुल्हन की विदाई के लिए कार सजवाने (decoration) जा रहे दूल्हे सोनू को काल निगल गया। घटना मंगलवार दोपहर की है, कार जैसे ही अटेर पोरसा हाइवे (highway) पर चढ़ी तभी एक कार सामने से आ गई, उस कार को बचाने के चक्कर मे दूल्हे सोनू की कार हाइवे के किनारे खम्बे से टकरा गई जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक परिजन उसे अस्पताल (hospital) लेकर पहुंचते, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। भिण्ड के कृष्णा कॉलोनी निवासी सोनू ने मौत से करीब 12 घण्टे पहले दुल्हन ज्योति को वरमाला पहनाकर उसको अपनी जीवन संगिनी बनाया था।

यह भी पढे़ं… असम में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता

दरअसल बीती 26 तारीख को भिण्ड शहर के कृष्णा कालोनी से मुरैना जिले के पोरसा के किन्नौठा गांव में सोनू बाल्मीक की बारात गई थी। रात को ज्योति के साथ धूमधाम से विवाह की सभी रस्मे सम्पन्न हुई। सुबह विदाई से पहले कार को फूलों से सजवाने ड्राइवर और कुछ परिजनों के साथ सोनू पोरसा जा रहा था तभी हाइवे पर चढ़ते ही कार तेज गति से खंबे से टकरा गई। जिससे दूल्हा सोनू बाल्मीक (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू को परिजन जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें… गांव की सीमा सील न करने पर पंचायत सचिव और सरपंच को पद से हटाने के निर्देश

घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और पूरे किन्नौठा गांव व भिण्ड के कृष्णा कालोनी में सनसनी फैल गई।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews