
भिंड, सचिन शर्मा। भिंड विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों ने पटवारियों पर घूस लेकर गलत सर्वे करने का आरोप लगाया है। इसके बाद बीएसपी के सदर विधायक संजीव सिंह के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
मामला भिंड जिले के टेहनगुर, जखमोली, ककहरा सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों का है। यहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पटवारियों के नेतृत्व में जो सर्वे किया है उसमें नुकसान होने वाले पीड़ितों को सिर्फ 5000 की मदद पहुंचाई गई और वहीं जिनका नुकसान नहीं हुआ था उन्हें 95000 रूपये तक जारी किए गए। इसे लेकर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भिंड कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा है कि यदि 7 दिन के अंदर इन सभी गांव में दोबारा से निष्पक्ष सर्वे नहीं किया जाता है तो उनके नेतृत्व में बसपा पार्टी के द्वारा बड़ा आंदोलन होगा। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश स्तरीय बसपा नेता दिलीप बौद्ध, जिला अध्यक्ष सुनील बघेल सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
https://vimeo.com/611924195
https://vimeo.com/611925958
https://vimeo.com/611925351
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

