Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में एएसआई सर्वे का आज 44 वां दिन, खुदाई के दौरान मिले अरबी भाषा में लिखे सिक्के

MP News: धार के भोजशाला में एएसआई सर्वे के दौरान अरबी भाषा में लिखे सिक्के मिले है। जिसके बाद से अरबी उर्दू भाषा के विशेषज्ञ को बुलाया गया है।
Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में एएसआई सर्वे का आज 44 वां दिन, खुदाई के दौरान मिले अरबी भाषा में लिखे सिक्के

MP News: धार के भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने गर्भगृह और पश्चिम दीवार के पास से मिट्टी हटाने का काम किया। टीम को खुदाई के दौरान अरबी भाषा में लिखे सिक्के मिले है, जिसके बाद से अरबी उर्दू भाषा के विशेषज्ञ को बुलाया गया है। इसी के साथ सर्वे के दौरान एएसआई की लोक निर्माण इकाई की टीम भी निरीक्षण के लिए भोजशाला पहुंची।

बुलाए गए अरबी भाषा के विशेषज्ञ

एएसआई के सर्वे में विज्ञानी छानबीन को लेकर संस्कृत व प्राकृत भाषाओं के जानकार पहले से गी मौजूद है। लेकिन खुदाई के दौरान मिले अरबी भाषा के सिक्कों के बाद अब अरबी भाषा के विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। अरबी भाषा के विशेषज्ञ कमाल मौला मस्जिद परिसर में इन शिलालेखों का ब्योरा तैयार करेंगे।

निरीक्षण के लिए पहुंची पीडब्ल्यूडी की टीम

हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि एएसआई सर्वे के दौरान लोक निर्माण इकाई यानी पीडब्ल्यूडी की टीम भी निरीक्षण के लिए पहुंची। यहां पर टीम ने बारिश के पानी के रिसाव व पानी ठहरने को लेकर निरीक्षण किया। ऐसा कहा जा रहा है कि पानी का रिसाव रोकने के लिए योजना तैयार की जा सकती है। साथ ही इसका ब्योरा भी रिपोर्ट में शामिल किया जा सकता है।

6 घंटे ही चला काम

बता दें कि शुक्रवार होने की वजह से दोपहर एक से तीन बजे तक मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इस वजह से एएसआई की टीम ने सुबह छह से लेकर दोपहर 12 बजे तक यानी की कुल 6 घंटों तक ही सर्वे किया। इस दौरान उन्हें अरबी भाषा में लिखे सिक्के भी मिले जिसके लिए अरबी भाषा के विशेषज्ञ को भी सर्वे से जोड़ा गया हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews