Bhopal News: अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर किया जा रहा संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन का विकास, जीएम ने दिये अफसरों को निर्देश

Bhopal News: पश्चिम मध्य रेल मंडल की जीएम अधिकारियों के साथ बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के विकास कार्यो का जायजा लेने के लिए संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन (बैरागढ़) पहुंची।
Bhopal News: अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर किया जा रहा संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन का विकास, जीएम ने दिये अफसरों को निर्देश

Bhopal News: राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के विकास कार्यो का जायजा लेने के लिए जीएम रविवार को संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन (बैरागढ़) पहुंची। जीएम ने अधिकारियों के साथ स्टेशन का दौरा किया और कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को और आने वाले 50 सालों को ध्यान में रखकर स्टेशन का विकास अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है।

50 सालों को ध्यान में रखकर हो रहा स्टेशन का विकास

पश्चिम मध्य रेल मंडल की जीएम श्रीमती शोभना बंदोउपाध्याय दौरे के पहले संत नगर के स्टेशन के बाहर लगे विकास कार्यों की ड्राईंग को देखा और इंजीनियरों से इसके बारे में चर्चा भी की। जहां पर अधिकारियों ने जीएम को बताया कि बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर जी-प्लस-2 पार्किंग बनाई जा रही है, ताकि यहां पर आने वाले वाहनों को खड़ा किया जा सके। वहीं संत नगर रेलवे स्टेशन का विकास आने वाले 50 साल को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर यात्रियों की सुविधाओं में और क्या परिर्वतन करना चाहिए इसका भी पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

रेलवे पदाधिकारियों से लेगी सलाह

जीएम ने मीडिया और संत नगर की सामाजिक संस्थाओं पूज्य सिंधी पंचायत और व्यापारी मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश इसरानी से चर्चा करते हुए कहा कि स्टेशन पर जो भी विकास कार्य चल रहे है, उसे लेकर हम पंचायत और व्यापारी संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी चर्चा कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यहां के नागरिकों और संस्थाओं से ही सही फिड बैक मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”947979713″]

मेन एंट्री होगी चौड़ी

जीएम से चर्चा करते हुए मीडिया के लोगों ने सवाल किया की जिस द्वार से अंदर आया जा रहा है, उसकी ऊंचाई बहुत छोटी है। इस पर विचार करने की जरूरत है। इस पर जीएम ने कहा कि हम इस एंट्री के साथ साथ दूसरी तरफ मुख्य द्वार भी बना रहे है, मुख्य एंट्री वहां से रहेगी। इसके साथ ही जीएम के साथ दौरे में मौजूद डीआरएम देवाशीश त्रिपाठी ने कहा कि इस मॉडल स्टेशन के प्रोजेक्ट में हम एक ब्रिज भी तैयार कर रहे है, जो सीधे स्टेशन पर आएगा साथ ही सड़क को भी चौड़ा करने की प्लानिंग है, इसमें शासन और सामाजिक स्तर के पदाधिकारियों की मदद भी ली जाएगी।

जल्द बनकर तैयार हो जाएगा आरओबी

संत नगर के स्टेशन में आने वाले फाटक क्रमांक 115 पर आरओबी ब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसका काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल पटरी के दूसरी तरफ रहने वाले सेना और अन्य नागरिकों को इसके विस्तारीकरण के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जीएम और डीआरएम ने कहा कि रेलवे अपने तरीके से कार्य में तेजी ला रहा है, थोड़ी बहुत तकलीफ लोगों को हो रही होगी, इससे हम सहमत है। लेकिन जब यह बनकर तैयार हो जाऐगा तो इसका फायदा भी आम नागरिकों को ही होगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी की हम इस कार्य में और तेजी लाए। इस दौरे में जीएम के साथ डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews