सीएम शिवराज ने अनुकंपा नियुक्ति योजना के हितग्राहियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

सीएम शिवराज ने अनुकंपा नियुक्ति योजना के हितग्राहियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के 454 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि वो इन पीड़ित परिवारों के साथ हैं और सरकार उनकी हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

OBC Politics : कमलनाथ के सवाल पर नरोत्तम का आया यह जवाब

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हमने अपने कई कर्मचारी साथियों को खो दिया है। दर्द बड़ा है, हम अपने दिवंगत साथियों को वापस तो नहीं ला सकते, परन्तु उनके परिजनों को हरसंभव सहायता देंगे। सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। उन्होने कहा कि योजना में राज्य शासन के सभी स्थायी कर्मी, तदर्थ, कार्यभारित, आकस्मिकता, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों की कोरोना में मृत्यु होने पर उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है। इस योजना में अभी तक कुल 1,593 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें से 454 को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। शेष की प्रक्रिया जारी है। इंदौर में सर्वाधिक 27, मंदसौर में 26, भोपाल में 22, होशंगाबाद में 21 तथा शाजापुर में 18 नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इंदौर में निधि अहिरवार, आशुतोष, कुशल,सतीश को, बालाघाट में प्रखर, आनंद, वैभव को, रतलाम में आशुतोष, नवीन, अमित को, भोपाल में पिंकी विश्वकर्मा, नेहा शर्मा, आदित्य, प्रिंस साहू को, डिंडोरी में राची, प्रकाश परते, राजेश्वरी, कुलदीप उइके, आदित्य को, होशंगाबाद में ज्योति प्रजापति, प्रफुल्ल, अमन, मंजू उइके, गणेश नागर को, सागर में सरिता, दीपक जाटव, नमन गौतम, अतुल को, सीधी में त्रिपुरारी, कार्तिकेय, अभय पाण्डे, दिव्या नामदेव को, शहडोल में सोनू केवट, रावेन्द्र कुमार, योगेन्द्र सिंह, रामजी कुशवाह, मालती को, ग्वालियर में श्रद्धा दोहरे, अभिमन्यु, अजय, रवी, मनीष गेहलोत, शुभम को तथा शाजापुर में मयंक को नियुक्ति पत्र प्रदान‍ किए गए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews