भाजपा ने किया कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, हुड्डा को निष्कासित करने की मांग

भाजपा ने किया कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, हुड्डा को निष्कासित करने की मांग

देवास, अमिताभ शुक्ला। देवास के जवाहर चौक पर स्थित कांग्रेस कार्यालय का आज भाजपाईयो (BJP) ने घेराव किया । भाजपाईयो का आरोप था कि हरियाणा में कांग्रेस (Congress) के प्रदर्शन के दौरान महिलाओ से बंधुआ मज़दूर जैसा व्यवहार किया गया। भाजपा (BJP) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा (Bhupendra Hooda) को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें – ग्रामीण युवकों का गाया शिवभजन बना PM मोदी की पसंद, ट्वीट कर लिखा “बहुत बढ़िया”

BJP जिला अध्यक्ष राजीव क खंडेलवाल के नेतृत्व में जवाहर चौक में इकठ्ठा हुआ भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओ ने इस दौरान जमकर नारेबाज़ी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। हालांकि कांग्रेस कार्यालय पर ताला लगा हुआ था,  वहाँ कोई मौजूद नहीं था। इसी प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय और जवाहर चौक पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

भाजपा (BJP) जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का कहना था कि हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला को बैलगाड़ी  जोतते हुए बताया गया है, उसके विरोध में यह प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा महिला विरोधी नेता है उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।

वही भाजपा (BJP) के इस प्रदर्शन को शहर कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मनोज राजानी ने नौटंकी बताते हुए कहा कि हरियाणा में तो सरकार भाजपा की है। यदि किसी ने कुछ कृत्य किया है और अपराधी है तो उसे सज़ा मिलना चाहिए, वहाँ की सरकार सज़ा नही दे सकती क्या? उधर देवास में भाजपा (BJP) में शामिल हो रहे लोगों पर चुटकी लेते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देवास में भाजपा में भू माफियाओ की भर्ती कर रहे हो पहले उसका तो जवाब दे दो। हमें बगैर सूचना दिए अवकाश के दिन कांग्रेस कार्यालय जाओगे तो वहाँ कौन स्वागत करेगा, आप बताकर आते तो आपका स्वागत परम्परागत तरीके से पान पराग से किया जाता । साथ ही उन्होंने BJP जिला अध्यक्ष को चेलेंज किया कि कल आओ सुबह कार्यालय समय पर 11 बजे, मैं वही मिलूँगा आप में दम हो तो कल आकर और प्रदर्शन करके दिखाओ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews