भाजपा का कार्यकर्ता बनेगा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, “राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू”

भाजपा का कार्यकर्ता बनेगा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, “राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय जनता पार्टी (bjp) अपने कार्यकर्ता को स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनाएगा, इसके लिए बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद करेगा। भाजपा ने इसके लिए “राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान” की शुरुआत की है।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने आज रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में “राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान” का शुभारम्भ किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये राजनीतिक इतिहास की अद्भुत घटना है कि एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा में भी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खाने के पैकेट, जूते,चप्पल, अनाज, दवाइयां बाँटने में लोगों की मदद की लेकिन अब हमारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेकर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा का कार्यकर्ता फ़ूड पैकेट तक ही सिमित नहीं रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किस प्रधानमंत्री या किस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इससे पहले ऐसा सोचा है ये राजनीतिक इतिहास की अद्भुत घटना है।भाजपा के कार्यकर्ता ने हर जरुरत के समय पीड़ितों की मदद की है, इस समय भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटा है और यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो हमारी जिद है कि हम उसे हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें – दिल्ली के IGI हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से आया ईमेल

ये भी पढ़ें – गौमाता की दुर्दशा देख कराह उठेगा आपका दिल, विधायक ने फेसबुक पर बयां किया दर्द

 ये भी पढ़ें – MP College : छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका, उच्च शिक्षा मंत्री का किया बड़ा ऐलान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews