उपचुनाव: देवास में लगातार सक्रिय है विजयवर्गीय, कार्यकर्ताओं से ले रहे फीडबैक

उपचुनाव: देवास में लगातार सक्रिय है विजयवर्गीय, कार्यकर्ताओं से ले रहे फीडबैक

देवास/ सोमेश उपाध्याय। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हाटपीपल्या उपचुनाव के मद्देनजर देवास जिले में सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को वे देवास पहुंचे और सबसे पहले पैलेस पहुंचकर विधायक राजमाता गायत्री राजे पंवार से मुलाकात की। इसके बाद विजयवर्गीय सोनकच्छ और वही से ग्राम आमलाताज पहुंचे। जहां संघ प्रचारक स्व. अजय पाटीदार के घर पहुँच कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

अमलाताज जाते वक्त विजयवर्गीय ने ग्राम सांवेर में राजेंद्रसिंह राजपूत के निवास पर नगर भाजपा कार्यकर्ताओं के आग्रह पर रुककर मुलाकात की। इसके बाद विजयवर्गीय पूर्व तेजसिंह सैंधव के निवास भी पहुँचे, जहा दोनों के बीच लम्बी मुलाकात चली। गुरूवार को विजयवर्गीय ने भोपाल रोड पर सांसद महेंद्र सिंह सौलंकी व पूर्व विधायक मनोज चौधरी के साथ मिल कर कार्यकर्ताओ की बैठक ली। दीपक जोशी की नाराजगी के बाद विजयवर्गीय लगातार जिले के भृमण पर है और विश्वसनीय कार्यकर्ताओ से फीडबैक ले रहे है। विजयवर्गीय के लगातार दौरे व सक्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि उपचुनाव की कमान विजयवर्गीय के हाथों में ही रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews