मध्यप्रदेश में CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, भोपाल में 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, जानें नया रेट

मध्यप्रदेश में त्योहार से पहले CNG के दाम बढ़ गए हैं भोपाल में थिंक गैस ने कीमत 1.50 प्रति रुपये किलो बढ़ाई है। इसके बाद भोपाल में CNG का रेट 97.50 रुपये प्रति किलो हो गया है जबकि छह महीने में कीमत करीब 10 रुपये तक बढ़ चुकी है।
CNG Price Hike

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में महंगाई का असर भी दिखाई देने लगा है। एक ओर जहां देशभर में चीनी के बढ़ते दामों ने चिंता बढ़ाई है वहीं मध्यप्रदेश में त्योहार से पहले महंगाई का एक और झटका लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में CNG के दाम फिर बढ़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में थिंक गैस ने CNG की कीमत में 1.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इसके बाद भोपाल में CNG की कीमत बढ़कर 97.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। कंपनी भोपाल के साथ-साथ राजगढ़ और शिवपुरी में भी CNG की सप्लाई करती है। इस बढ़ोतरी के साथ पिछले छह महीने में CNG के दाम करीब 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं।

जून से जुलाई तक बढ़े CNG के दाम

जानकारी के अनुसार, जून में मध्यप्रदेश में CNG की कीमत करीब 94.55 रुपये प्रति किलोग्राम थी जो जुलाई के अंत तक बढ़कर 97.50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। उस समय गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव को बताया गया था। हालांकि उस दौरान सभी गैस कंपनियों ने CNG के दाम बढ़ाए थे। वर्तमान में भोपाल में थिंक गैस के अपने पंपों पर CNG 97 रुपये प्रति किलो जबकि डीलरशिप वाले पंपों पर 97.50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।

भोपाल में थिंक गैस के कितने CNG स्टेशन हैं?

बता दें कि राजधानी भोपाल में थिंक गैस के कुल 31 CNG स्टेशन हैं। इनमें मैनिट, नीलबड़, होशंगाबाद रोड, बैरागढ़ रोड समेत शहर के कई प्रमुख इलाके शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर CNG के बढ़े हुए दाम लागू हैं। वहीं राजधानी भोपाल में कुल 152 पेट्रोल पंप हैं जिनमें से 12 पंपों पर पेट्रोल-डीजल के साथ CNG की सुविधा भी उपलब्ध है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews