Damoh news : रतनजोत के बीज खाने से 6 बच्चे बीमार, 2 की हालत गंभीर

Damoh news : रतनजोत के बीज खाने से 6 बच्चे बीमार, 2 की हालत गंभीर

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (Damoh district) में रतनजोत के बीज (jatropha curcas seeds) खाने से छह बच्चों के बीमार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत का बीज खा लिया था। जब बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई तब परिजनों ने उन्हें इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। मामले में 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं चार खतरे से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें- BJP को एक और झटका, 2 बार के विधायक ने थामा इस पार्टी का हाथ

जानकारी के मुताबिक मामला दमोह जिले के हिंडोरिया थाने के गाड़िया मानगढ़ गावँ का है। यहां गांव में बच्चे खेल रहे थे और खेलते-खेलते उन्होंने रतनजोत यानी जट्रोफा के बीज खा लिए। थोड़ी ही देर में बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। बच्चो को उल्टी दस्त की शिकायत हुई तो घर वालों को जानकारी लगी कि बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिये हैं। वहीं बच्चो की हालत बिगड़ते देख उनके परिजन तत्काल उन्हें दमोह जिला अस्पताल लेकर आये जहां छह में से दो बच्चों की हालत खराब बनी हुई है जबकि चार खतरे से बाहर हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”626115081″]

[dgv_vimeo_video id=”626119896″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews