
दमोह, आशीष कुमार जैन। मध्य प्रदेश में अब तक खाद की किल्लत (Shortage of fertilizer) बनी हुई है। प्रदेश भर में किसान कहीं खाद की मांग को लेकर दुकानों व सड़कों पर चक्काजाम कर रहे हैं तो कहीं इससे परेशान होकर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के दमोह जिले (Damoh district) में खाद की परेशानी से जूझ रहे किसान एक बार फिर आंदोलित होकर सड़कों पर उतर गए हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला, 76 हजार से अधिक को होगा फायदा
दमोह में किसान खाद ना मिलने से परेशान हैं और इसी वजह से सरकार की खिलाफत कर रहे हैं। किसानों के इस आक्रोश की वजह खाद की किल्लत है जो कई दिनों से बरकार है। इसी के चलते आज किसानों के लिए खाद की उपलब्धता को लेकर प्रशासन और नेताओं के दावों की पोल खोलते हुए किसानों ने दमोह सागर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है वो खाद के लिए भटक रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा। हालातों को संभालने के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के अफसर मौके पहुंचे।
[dgv_vimeo_video id=”642964239″]
