Damoh News : मामा के बुलडोजर ने नहीं सुनी मार्मिक पुकार और हटा दिया अतिक्रमण

Damoh News : मामा के बुलडोजर ने नहीं सुनी मार्मिक पुकार और हटा दिया अतिक्रमण

दमोह, आशीष कुमार जैन। प्रदेश में प्रशासन का रूख अब अतिक्रमण धारियो पर बरसा हुआ है। दरअसल दमोह जिले के हटा में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और सिंधिया खेमे के नेता अनुराग वर्धन हजारी को उनके ही परिवार के सक्षम हजारी द्वारा गोली से हमला किए जाने के मामले में प्रशासन द्वारा एक कड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें स्थानीय प्रशासन के द्वारा आरोपी सक्षम हजारी के पिता आलोक वर्धन हजारी के अतिक्रमण को तोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- Neemuch News: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

बस स्टैंड पर उनके अतिक्रमण में बने कार्यालय को तोड़कर अलग कर दिया गया। जहां इस कार्रवाई को प्रदेश में हो रही कार्यवाही से जोड़कर देखा जा रहा था। तो वहीं अतिक्रमण में किराए से दुकान चला रहे एक दुकानदार की करुणा पुकार भी इस कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते दिखी।

यह भी पढ़ें- मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर के खिलाफ गायिका Anuradha Paudwal ने कही ये बड़ी बात

जब प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो जो दुकानदार अतिक्रमण में किराया देकर दुकान चला रहा था वह प्रशासनिक अधिकारियों से कुछ वक्त देने की गुहार लगा रहा था। इसके बावजूद भी प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। मामा के बुलडोजर चलने के इस मामले में यह मार्मिक दृश्य हटा में चर्चाओं का केंद्र बन गया। तो वहीं प्रशासन द्वारा गोली कांड के आरोपी के परिजनों का अतिक्रमण हटा दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews