Damoh News : मंत्री विजय शाह के बाद अब मोहन सरकार के मंत्री लखन पटेल और दमोह सांसद ने कहा – मदरसों में हो राष्ट्रगान व झंडा वंदन

देश मे रहना है तो संविधान को मानना पड़ेगा देश के ध्वज को मानना होगा और वो चाहेंगे की इसका कड़ाई से पालन हो और जो न माने उस पर कड़ी कार्रवाई हो
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह के बाद अब मोहन सरकार के पशुपालन मंत्री लखन पटेल और दमोह के सांसद राहुल लोधी ने भी शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि तमाम स्कूलों मदरसों में राष्ट्र गान और झंडा वंदन जरूरी होना चाहिए।

सीएम राइज स्कूल में शामिल हुए मंत्री लखन पटेल

दमोह में स्कूल चले हम अभियान के तहत सीएम राइज स्कूल में शामिल होने पहुंचे मंत्री लखन पटेल ने कहा कि देश में भाजपा इस भावना को लेकर लंबे समय से काम कर रही है कश्मीर में धारा 370 हटाना इसका उदाहरण है और विजय शाह ने जो मांग की है वो उसका समर्थन करते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”961086202″]

[dgv_vimeo_video id=”961086531″]

वहीं दमोह से भाजपा सांसद राहुल लोधी ने कहा है कि देश मे रहना है तो संविधान को मानना पड़ेगा देश के ध्वज को मानना होगा और वो चाहेंगे की इसका कड़ाई से पालन हो और जो न माने उस पर कड़ी कार्रवाई हो इसकी मांग उन्होंने सीएम मोहन यादव से की है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”961086977″]

[dgv_vimeo_video id=”961087262″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews